Hockey Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से दी शिकस्त, पाकिस्तान के अरमानों पर फिरा पानी

Published : May 26, 2022, 07:57 PM ISTUpdated : May 26, 2022, 08:15 PM IST
Hockey Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से दी शिकस्त, पाकिस्तान के अरमानों पर फिरा पानी

सार

हॉकी एशिया कप-2022 में टीम इंडिया ने इंडोनेशिया को 16-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी है। इसके साथ ही भारतीय टीम सुपर-4 में प्रवेश कर गई है। वहीं दूसरी ओर भारत ने पाकिस्तान के वर्ल्डकप खेलने के अरमानों पर भी पानी फेर दिया है।

Hockey Asia Cup 2022: हॉकी एशिया कप-2022 के आखिरी पूल मैच में भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 16-0 के बड़े अंतर से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया सुपर-4 में प्रवेश कर गई है। बता दें कि भारत की इस बड़ी जीत से पाकिस्तान का पत्ता कट गया है और वो अब वर्ल्डकप-2023 से भी बाहर हो गया है। बता दें कि हॉकी वर्ल्डकप 2023 के लिए जापान, साउथ कोरिया और मलेशिया क्वालिफाई हो गए हैं, जबकि भारत मेजबान होने के नाते क्वालिफाई हो चुका है।

क्यों फिरा पाकिस्तान के अरमानों पर पानी : 
दरअसल, इंडोनेशिया पर भारतीय टीम की इस जीत से पाकिस्तान और भारत के अंक बराबर हो गए थे। लेकिन भारत ने इंडोनिशिया के खिलाफ 16 गोल दागकर अपना प्रदर्शन और बेहतरीन कर लिया। इसके बाद पाकिस्तान सुपर-4 से बाहर होने के साथ ही वर्ल्डकप-2023 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाया। बता दें कि एशिया कप सीरिज में भारत-पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था। 

भारत को एक बड़े मैच की जरूरत थी : 
दरसअल, एशिया कप 2022 के सुपर-4 में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को एक ऐसे मैच की जरूरत थी, जिसे बड़े गोल अंतर से जीता जा सके। टीम इंडिया ने ऐसा ही कर दिखाया और मेजबान इंडोनेशिया पर 16 गोल दागते हुए उन्हें नेस्तनाबूत कर दिया। इस मैच की सबसे बड़ी बात ये रही कि मेजबान टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। भारत ने शुरुआत से ही इंडोनेशिया की टीम पर प्रेशर बनाकर रखा और आक्रामक खेल दिखाते हुए 16 गोल दाग दिए। पहले क्वार्टर में भारत का स्कोर 3-0 था, जो दूसरे क्वार्टर में 6-0 हुआ। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में स्कोर 10-0 पहुंच गया। आखिर में टीम इंडिया ने और अच्छा खेल दिखाते हुए स्कोर को 16-0 पहुंचा दिया। 

भारत की दूसरी बड़ी जीत : 
इंडोनेशिया को 16-0 से हराने वाली टीम इंडिया की ये सबसे बड़ी जीत नहीं है। भारतीय हॉकी टीम ने सबसे बड़ी जीत 90 साल पहले तब दर्ज की थी, जब उसने 1932 के ओलिंपिक में अमेरिकी टीम को 24-1 से हराया था। 

ये भी देखें : 

Asia Cup हॉकी टूर्नामेंट: ड्रॉ हुआ भारत पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला, भारत की ओर से कार्ति सेल्वम ने किया गोल

 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल