भारत ने की अच्छी शुरुआत: मुक्केबाज अमित पंघाल ने विश्व सैन्य खेलों में जीता पहला दौर

Published : Oct 20, 2019, 08:29 AM IST
भारत ने की अच्छी शुरुआत: मुक्केबाज अमित पंघाल ने विश्व सैन्य खेलों में जीता पहला दौर

सार

विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी अमित पंघाल ने शनिवार को यहां पुरूषों के फ्लाइवेट (52 किग्रा) वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में जीत हासिल की जिससे मुक्केबाजों ने भारत को सातवें सीआईएसएम विश्व सैन्य खेलों में अच्छी शुरूआत करायी। 

वुहान. विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी अमित पंघाल ने शनिवार को यहां पुरूषों के फ्लाइवेट (52 किग्रा) वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में जीत हासिल की जिससे मुक्केबाजों ने भारत को सातवें सीआईएसएम विश्व सैन्य खेलों में अच्छी शुरूआत करायी। पंघाल ने ब्राजील के डगलस एंड्रादे को जबकि चिराग (56 किग्रा) ने जाम्बिया के कटांगा क्रिस्टोफर को 5-0 से मात दी।

भारत ने 2015 चरण में छह पदक जीते
पुरूष लाइट फ्लाइवेट वर्ग (49 किग्रा) में दीपक ने ईरान के अबासजादेह अली को जबकि सतीश कुमार ने सुपर हेवीवेट वर्ग (91 किग्रा से अधिक) के मुकाबले में ब्राजील के नाशिमेंटो कोस्मे को 3-2 से मात दी। हालांकि संदीप कुमार 64 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के रासुलोव जाखोंगिर से हार गये। भारत ने इन खेलों की नौ स्पर्धाओं -तीरंदाजी, मुक्केबाजी, गोताखोरी, आधुनिक पेंटाथलान, निशानेबाजी, ट्रैक एवं फील्ड, जिम्नास्टिक्स और टेनिस- में 54 प्रतिभागियों का दल भेजा है। भारत ने 2015 चरण में छह पदक जीते थे।
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका