Indian Hockey Team: इन खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, टोक्यो ओलंपिक में किया था देश का प्रतिनिधित्व

Indian Hockey Team के दो बेहतरीन प्लेयर Rupinder Pal Singh और Birendra Lakra ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास का ऐलान करते हुए कहा है कि, अब युवा खिलाड़ियों को भी मिलना चाहिए मौका

Asianet News Hindi | Published : Oct 23, 2021 10:37 AM IST / Updated: Oct 23 2021, 04:32 PM IST

नई दिल्ली। हॉकी जिसे हमारा राष्ट्र खेल माना जाता है। आज उसी खेल से हमारे दो बेहतरीन खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है। जिसमें से एक हैं Rupinder Pal Singh और  Birendra Lakra जिन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने का ऐलान किया था।  जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। 

Rupinder Pal Singh ने लिया संन्यास

रूपिंदर पाल सिंह (Rupinder Pal Singh) ने उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा… 'मैं अपने ट्विट के जरिए संन्यास की बात से अवगत कराना चाहता हूं। पिछले कुछ महीनों में मेरे जीवन में बहुत अच्छे दिन आए हैं। टोक्यो में अपने साथियों के साथ पोडियम पर खड़ा होना मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा'। लेकिन अब मैं चाहता हूं कि, युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़े और इस खेल का हिस्सा बने। जिससे वह भी उस चीज का अनुभव कर पाएं जो मैंने पिछले 13 सालों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए महसूस किया है। आपको बता दें कि, रूपिंदर सिंह पाल ने 30 सालों में भारत के लिए 223 मैचों में अपना अच्छा प्रदर्शन किया है।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2021: दो चैंपियन टीमों के खिलाफ मुकाबला, 2016 में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनी थी वेस्टइंडीज

पीएम मोदी ने की तारीफ

Rupinder Pal Singh के संन्यास पर पीएम ने उन्हें एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा 'मैंने आपकी पोस्ट पढ़ी जिसमें आपने भारतीय हॉकी टीम से संन्यास की घोषणा की, मैं आपको भारतीय हॉकी के लिए किए गए सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। अपनी पोस्ट में आपने लिखा है कि हॉकी की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ के साथ खेलने की महान यादें आप कैसे वापस ले जाएंगे, मैं कहना चाहता हूं कि भारत के लोगों के पास मैदान पर आपके अपने जादू की महान यादें होंगी। आप भारतीय हॉकी टीम के लिए ताकत के स्रोत रहे हैं और 2010 से भारत द्वारा जीते गए हर बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा हैं, चाहे वह एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियनशिप, पुरुष हॉकी एशिया कप, कॉमनवेल्थ गेम्स, हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल और बहुत कुछ हो। टोक्यो ओलंपिक में टीम की ऐतिहासिक सफलता के लिए आपका प्रदर्शन महत्वपूर्ण था। जिंदगी के और भी दिलचस्प अवसर हैं जो आने वाले समय में आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि हॉकी के साथ आपका रिश्ता उतना ही गहरा रहेगा जितना आप चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें- T20 WC में अपने मिशन से पहले इस खिलाड़ी ने लॉन्च किया 'World Champions' गाना, गेल-पोलार्ड संग नजर आए ब्रावो

उप कप्तान Birendra Lakra ने की संन्यास लेने की घोषणा

रूपिंदर पाल सिंह के बाद अब भारतीय हॉकी टीम के उप कप्तान बीरेंद्र लाकड़ा (Birendra Lakra) ने भी संन्यास का ऐलान किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। आपको बता दें कि, डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा ने 2010 में डेब्यू किया था। लेकिन चोट लगने के कारण वो रियो ओलंपिक का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उन्होंने अपने करियर में 201 मैच खेले हैं।

पीएम मोदी ने की प्रशंसा

पीएम मोदी ने Birendra Lakra को पत्र लिखते हुए कहा कि, मैं यह पत्र भारतीय हॉकी में आपके अतुल्य योगदान के लिए आपका आभार व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूं। आप भारतीय हॉकी के एक महत्वपूर्ण दशक के महत्वपूर्ण अंग रहे हैं। आपने बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी के तौर पर ओडिशा की गौरवशाली परंपरा को भी जारी रखा है। आपने ऐसे समय में हॉकी खेलना शुरू किया जब कोई भी भारतीय इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता था, कि हमारा देश भविष्य में ओलंपिक पदक जीत पाएगा। फिर भी चीजें इतनी जल्दी बदल गईं जिसके सकारात्मक बदलाव का श्रेय आप जैसे खिलाड़ी को जाता है, जिन्होंने भारतीय हॉकी में विश्वास बनाए रखा और नए सिरे से काम करने के लिए कड़ी मेहनत की। मुझे यकीन है कि आप इस खेल से जुड़े रहेंगे और खिलाड़ियों की आने वाली पीढ़ी को प्रोत्साहित करेंगे।

इसे भी पढ़ें-  क्रिस गेल से लेकर सुरेश रैना तक T20 World Cup ये खिलाड़ी बना चुके हैं बड़ा रिकॉर्ड, कोहली की अब भी इसका इंतजार

Share this article
click me!