Tokyo Olympics 2020: सेमीफाइनल में पहुंची पुरूष हॉकी टीम, ब्रिटेन को 3-1 से हराया, 41 साल बाद मेडल की उम्मीद

Published : Aug 01, 2021, 07:08 PM ISTUpdated : Aug 02, 2021, 06:15 AM IST
Tokyo Olympics 2020: सेमीफाइनल में पहुंची पुरूष हॉकी टीम, ब्रिटेन को 3-1 से हराया, 41 साल बाद मेडल की उम्मीद

सार

भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने 7वें मिनट में पहला फील्ड गोल किया। जबकि दूसरा गोल गुरजंत सिंह ने 16वें मिनट में किया।

टोक्यो. टोक्यो ओलंपिक पीवी सिंधु  के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अब देश की निगाहें पुरूष हॉकी टीम है। पुरुष हॉकी के क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने ब्रिटेन का हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने 7वें मिनट में पहला फील्ड गोल किया। जबकि दूसरा गोल गुरजंत सिंह ने 16वें मिनट में किया। वहीं, तीसरा गोल  हार्दिक ने किया। भारत ने ब्रिटेन को 3-1 से हराया।

 

 

ब्रिटेन की तरफ से एक गोल
भारत के लिए विनिंग गोल 7वें मिनट में दिलप्रीत सिंह, 16वें मिनट में गुरजीत सिंह और 57वें मिनट में हार्दिक सिंह ने दागा, जबकि ब्रिटेन के लिए 45वें मिनट में सैमुअल ने गोल किया।

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics: मैच हारा पर दिल जीता, चेहरे पर टांकों के साथ रिंग में उतरे सतीश कुमार, लेकिन मिली हार

भारतीय कप्तान को मिला पीला कार्ड
भारत के कप्तान मनप्रीत को 54वें मिनट में येलो कार्ड मिला था। इसका मतलब होता है कि खेलके दौरान उन्हें पांच मिनट तक मैदान से बाहर रहना पड़ा। ब्रिटेन को कई पेनल्टी कॉर्नर भी मिले वो उसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, चीनी खिलाड़ी को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

41 साल बाद मेडल की उम्मीद
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम 1980 के एक बार फिर से मेडल की उम्मीद है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बेल्जियम से होगा।  बेल्जियम ने स्पेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics: आयरलैंड की हार से भारत को फायदा, क्वार्टरफाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम

PREV

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल