भारतीय महिला जिमनास्टों का विश्व चैम्पियनशिप में फीका रहा प्रदर्शन; किया निराश

Published : Oct 06, 2019, 08:36 PM IST
भारतीय महिला जिमनास्टों का विश्व चैम्पियनशिप में फीका रहा प्रदर्शन; किया निराश

सार

भारतीय महिला जिमनास्टों का इस बार की विश्व चैम्पियनशिप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। इनमें से कोई भी व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं हो पाया।

 

स्टुटगार्ट (जर्मनी):  भारतीय महिला जिम्नास्टों का प्रदर्शन विश्व कलात्मक जिमनास्टिक चैम्पियनशिप में निराशाजनक रहा। इनमें से कोई भी व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। महिलाओं के आल-राउंड क्वालीफिकेशन में प्रणति नायक 45.832 अंक और प्रणति दास 45.248 अंक से क्रमश: 127वें और 132वें स्थान पर रहीं। वॉल्ट स्पर्धा में प्रणति नायक ने अपने पहले प्रयास में 14.200 अंक जुटाए लेकिन दूसरे प्रयास में ‘न्यूट्रल डिडक्शन’ के कारण वह फाइनल्स से बाहर हो गई। वह वॉल्ट क्वालीफिकेशन में 27वें स्थान पर रहीं। वहीं ‘अनइवन बार्स क्वालीफिकेशन’ में प्रणति नायक 10.566 अंक से, प्रणति दास 9.916 अंक से और अरूणा रेड्डी 8.925 अंक से क्रमश: 164वें, 182वें और 193वें स्थान पर रहीं।

‘बैलेंस बीम क्वालीफिकेशन’ में भी हाल ऐसा ही रहा, जिसमें प्रणति दास (10.866), अरूणा रेड्डी (10.200) और प्रणति नायक (9.933) क्रमश: 138वें, 164वें और 174वें स्थान पर रहीं।‘फ्लोर एक्सरसाइज क्वालीफिकेशन’ में प्रणति दास (11.466) और प्रणति नायक (11.133) क्रमश: 151वें और 179वें स्थान पर रहीं जबकि अरूणा रेड्डी फिनिश नहीं कर सकीं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका