गोवा को हराकर कोलकाता पहले पायदान पर बरकरार, दूसरे नंबर की टीम से 11 अंकों की बनाई बढ़त

Published : Feb 23, 2020, 12:00 AM IST
गोवा को हराकर कोलकाता पहले पायदान पर बरकरार, दूसरे नंबर की टीम से 11 अंकों की बनाई बढ़त

सार

कोलकाता का मशहूर क्लब मोहन बागान शनिवार को यहां हीरो आई लीग फुटबाल मुकाबले में चर्चिल ब्रदर्स एफसी गोवा को 3-0 से शिकस्त देकर अपने दूसरे खिताब के करीब पहुंच गया है।

मडगांव. कोलकाता का मशहूर क्लब मोहन बागान शनिवार को यहां हीरो आई लीग फुटबाल मुकाबले में चर्चिल ब्रदर्स एफसी गोवा को 3-0 से शिकस्त देकर अपने दूसरे खिताब के करीब पहुंच गया है। ला लिगा और सेनेगल के स्ट्राइकर पापा बाबाकार दियावारा ने छठे मिनट में गोल कर शुरूआत की।

इसके बाद उसके लिये वी पी सुहेर ने 51वें और ताजिक कोमरोन तुर्सुनोव ने 58वें मिनट में गोल किया।

कोलकाता की टीम के अब 13 मैचों में 32 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर चल रही पंजाब एफसी से पूरे 11 अंक ऊपर है। वहीं चर्चिल ब्रदर्स की टीम 12 मैचों में 19 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

Recommended Stories

T20 में स्मृति मंधाना की कप्तानी क्यों जरूरी हुई? क्या 2028 ओलंपिक के लिए बदल रही है टीम इंडिया की सोच?
वादा तोड़ने पर भड़के रोनाल्डो, 1740 शब्दों में खोला दिल: युवराज सिंह ने भी कहा- कोई आपको मुंह पर सच नहीं बताएगा