खेलो इंडिया युवा खेलों में महाराष्ट्र और हरियाणा के बीच कड़ी टक्कर, दिल्ली तीसरे स्थान पर

Published : Jan 14, 2020, 04:41 PM IST
खेलो इंडिया युवा खेलों में महाराष्ट्र और हरियाणा के बीच कड़ी टक्कर, दिल्ली तीसरे स्थान पर

सार

महाराष्ट्र खेलो इंडिया युवा खेलों के पांचवें दिन मंगलवार को यहां चार स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। सोमवार को 12 स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन करने वाला हरियाणा अब 18 स्वर्ण और कुल 54 पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। 

गुवाहाटी. महाराष्ट्र खेलो इंडिया युवा खेलों के पांचवें दिन मंगलवार को यहां चार स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। सोमवार को 12 स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन करने वाला हरियाणा अब 18 स्वर्ण और कुल 54 पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र ने अब तक 21 स्वर्ण सहित 89 पदक जीते हैं। इस सूची में दिल्ली तीसरे स्थान पर है जिसके नाम 15 स्वर्ण के साथ 41 पदक है

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया चार स्वर्ण पदक जीता। इससे उत्तर प्रदेश ने पदकतालिका में तमिलनाडु और गुजरात को पछाड़ दिया और चौथे स्थान पर आ गया।

उत्तर प्रदेश के विजय कश्यव (200 मीटर), उत्तम यादव (1500 मीटर) और मोहम्मद शाहबान (तारगोला फेंक) ने अंडर 17 एथलेटिक्स जबकि इसी आयु वर्ग के जिमनास्टिक के पैरलल बार्स में गौरव कुमार ने स्वर्ण जीता।

टेबल टेनिस के चार वर्गों में चार अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। फिदेल सुर्वजुला(तेलंगाना, पुरुष अंडर-21), अनुषा कुटुम्बले (मध्य प्रदेश, महिला अंडर-21), आदर्श छेत्री (दिल्ली, पुरूष अंडर -17) और दिया चितले (महाराष्ट्र, पुरुष अंडर -17) टेबल टेनिस का स्वर्ण पदक जीता।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स