1 घंटे में 1200 से ज्यादा स्ट्राइक, 5 साल के आश्मान ने ताइक्वांडो में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published : Jan 14, 2020, 02:38 PM IST
1 घंटे में 1200 से ज्यादा स्ट्राइक, 5 साल के आश्मान ने ताइक्वांडो में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

सार

5 साल की उम्र में आश्मान ने US वर्ल्ड ओपन में भी रजत पदक जीत चुके हैं। इससे पहले भी एक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड आश्मान के नाम है। 

हैदराबाद. 5 साल के आश्मान तनेजा ने एक घंटे के अंदर 1200 से ज्यादा नी स्ट्राइक कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। हैदराबाद के रहने वाले आश्मान ने अपनी बड़ी बहन से प्रेरणा लेकर लगातार मेहनत की और यह रिकॉर्ड बनाया है। आश्मान एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। 

5 साल की उम्र में आश्मान ने US वर्ल्ड ओपन में भी रजत पदक जीत चुके हैं। इससे पहले भी एक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड आश्मान के नाम है। 

आश्मान की इस सफलता पर उनके पिता का कहना है "मेरे बेटे ने विश्व रिकॉर्ड के लिए बहुत अभ्यास किया, वह अपनी बहन से प्रेरित था और उसने पहले प्रशिक्षण शुरू किया था। वह रिकॉर्ड हासिल करने वाला सबसे छोटा बच्चा है। आश्मान अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए मेहनत कर रहा है और वह जल्द ही इसे भी हासिल कर लेगा।" 

आश्मान ने भी कम उम्र में बड़ी सफलता का श्रेय अपनी बहन को दिया है। आश्मान ने कहा "जब मेरी बहन को दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिले तो मैं भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को हासिल करना चाहता था। वह मेरी प्रेरणा है।"

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स