टोक्यो ओलंपिकः 26 सदस्यीय भारतीय दल ओपनिंग सेरेमनी में करेगा मार्चपास्ट, तिरंगा संग मैरीकॉम-मनप्रीत रहेंगे आगे

Published : Jul 22, 2021, 08:26 PM IST
टोक्यो ओलंपिकः 26 सदस्यीय भारतीय दल ओपनिंग सेरेमनी में करेगा मार्चपास्ट, तिरंगा संग मैरीकॉम-मनप्रीत रहेंगे आगे

सार

शुक्रवार से शुरू हो रहे ओलंपिक के भव्य उद्घाटन की तैयारी है.हालांकि, कोविड-19 महामारी की वजह से इस बार ओलंपिक बिना दर्शकों के ही हो रहा है.

स्पोर्ट्स डेस्क। टोक्यो ओलंपिक की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। 23 जुलाई शुक्रवार को इसका रंगारंग आगाज होगा। उद्घाटन समारोह परेड में भाग लेने वाले भारतीय खिलाडि़यों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह व मुक्केबाज मैरीकॉम टीम का नेतृत्व करते हुए तिरंगा लेकर आगे-आगे चलेंगे।

20 एथलीट्स का किया गया चयन

उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाले भारतीय दल में चार टेबल-टेनिस खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी, मनिका बत्रा, जी साथियां, शरत कमल हैं। सेलिंग टीम के केसी गणपति, वरुण अशोक, विष्णु सरवन, नेथ्रा कुमानन, फेंसिंग की भवानी देवी के अलावा जिमनास्ट प्रणति नायक, तैराक साजन प्रकाश शामिल हैं। इनके अलावा मुक्केबाजी टीम से सिमरनजीत कौर, लवलीना बी., पूजा रानी, अमित, मनीष कौशिक, आशीष कुमार, सतीश कुमार उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाले भारतीय दल में शामिल हैं। मैरीकॉम और मनप्रीत सिंह तिरंगा लेकर चलेंगे। 

इन आफिशियल्स को मार्च पास्ट में मौका

बीरेंद्र प्रसाद वैश्य, डॉ.प्रेम वर्मा, डॉ.अरुण बासिल मैथ्यू, एमपी सिंह, मुहम्मद अली कमर, लखन शर्मा। 

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका