Tokyo Olympics: बी साई प्रणीत ने टेनिस की दुनिया के नंबर खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के साथ फोटो की शेयर

Published : Jul 22, 2021, 10:56 AM ISTUpdated : Jul 22, 2021, 01:25 PM IST
Tokyo Olympics: बी साई प्रणीत ने टेनिस की दुनिया के नंबर खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के साथ फोटो की शेयर

सार

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय शटर बी साई प्रणीत ने टेनिस की दुनिया के नंबर एक नोवाक जोकोविच साथ फोटो शेयर की और इसे पिक्चर ऑफ द डे बताया। 

स्पोर्ट्स डेस्क : टेनिस की दुनिया के नंबर एक नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ओलंपिक खेलों के लिए बुधवार दोपहर टोक्यो पहुंचे। जिसके बाद भारतीय खेमें के शटर बी साई प्रणीत (B. Sai Praneeth) ने उनके साथ फोटो शेयर की और इसे पिक्चर ऑफ द डे बताया। इस फोटो में दोनों ही खिलाड़ी बहुत उत्साहित लग रहे हैं। बता दें कि भारत की ओर से पुरुष एकल बैडमिंटन इवेंट में हिस्सा लेने वाले बी साई प्रणीत एकमात्र प्रतिभागी है। 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) का महा शुभारंभ होने वाला है। जिसमें 200 से ज्यादा देशों के एथलीट भाग लेने वाले है। एक-दूसरे एथलीट से मिलना खिलाड़ियों के लिए भी काफी अच्छा महौल बनाता है। 

बता दें कि साल 2016 में प्रणीत ने ऑल इंग्लैंड ओपन में तीन बार के ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता ली चोंग वेई को हराकर साउथ एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल और कनाडा ओपन में अपना पहला ग्रां प्री खिलाब जीता था। टोक्यो ओलंपिक के लिए भी प्रणीत को भरोसा है कि वह मेडल की हैट्रिक लगाएंगे।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक के लिए गए भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वीडियो शूट करने का  आग्रह किया। वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अन्य सांसदों के साथ 'विजय पंच' दिखाते हुए 'जय हिंद' के नारे भी लगाए। 

इस समय पूरी दुनिया की नजर टोक्यो ओलंपिक 2020 पर है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 228 मेंबर्स की टीम भेजी है, जिसमें 119 एथलीट हैं। जो ओलंपिक में 85 मेडल इवेंट्स में शामिल होंगे। यह सबसे बड़ी टीम है, जिसमें 67 पुरुष और 52 महिला हैं। 

तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए तैयारी है भारतीय दल
टोक्यो ओलंपिक 2020 की शुरुआत तीरंदाजी प्रतियोगिता के साथ हो रही है। जिसके लिए भारतीय टीम जीत तोड़ मेहनत कर रही है। हाल ही में इसे लेकर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है, जिसमें टोक्यो में ट्रेनिंग सेशन के दौरान भारतीय तीरंदाजी टीम नजर आ रही है। बता दें कि 23 जुलाई को सुबह 5.30 बजे महिला एकल, 9.30 बजे मिक्स टीम, मेन्स एकल और मेंस टीम की प्रतियोगिता होगी।

ये भी पढ़ें- Tokyo Olympics full schedule: 200 से अधिक देशों के 11,000 एथलीट होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

Tokyo Olympics 2020: 3 देशों के 3 एथलीट हुए कोरोना पॉजिटिव, गिनी ने टोक्यो खेल से नाम वापस लिया

PREV

Recommended Stories

फुटबॉलर Lionel Messi संग फोटो खिंचानी है तो देना होगा 10 लाख, GST अलग से!
स्मृति मंधाना vs सानिया मिर्जा: संपत्ति के मामले में कौन-किसपर भारी? देखें नेटवर्थ