केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का ऐलान- 'अगले साल 15 अगस्त तक देश भर में ओपन होंगे 1000 खेलो इंडिया सेंटर'

Published : Dec 10, 2022, 10:39 AM IST
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का ऐलान- 'अगले साल 15 अगस्त तक देश भर में ओपन होंगे 1000 खेलो इंडिया सेंटर'

सार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Sports Minister Anurag Thakur) ने कहा है कि अगले साल 15 अगस्त तक देश भर में 1000 खेलो इंडिया सेंटर ओपन किए जाएंगे। संसद के शीत सत्र (Parliament Winter Session) के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सदन को यह जानकारी दी।   

Khelo India Centres. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगले साल 15 अगस्त तक देश के अलग-अलग हिस्सों में 1000 खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 733 सेंटर्स को स्वीकृति भी दी जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि 21 तरह के खेलों के लिए अभी तक कुल 398 कोचों की भी नियुक्ति की जा चुकी है। यह देश में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम है और युवाओं के खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बड़ा मंच मिलेगा। 

बढ़ाया गया है बजट
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 में मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स और स्पोर्ट्स का कुल बजट 1219 करोड़ रुपए का था। 2022-23 में यह बजट बढ़करह 3062 करोड़ रुपए कर दिया गया है जो कि 2014 की तुलना में करीब 3 गुना ज्यादा है। अनुराग ठाकुर ने 2014 के बाद से मोदी सरकार के बीच खेलों को बढ़ावा देने वाली कई नीतियों और खेल से देश का नाम रोशन होने के कुछ उदाहरण भी गिनाए। उन्होंने कहा कि 2020 के टोक्यो ओलंपिक और पैरालांपिक में भारत ने क्रमशः 7 और 19 मेडल जीते। इसके अलावा पहली बार थॉमस कप बैडमिंटन का खिताब भी भारत ने जीता। आईबीए बॉक्सिंग वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप में बॉक्सर निकहत जरीन ने गोल्ड मेडल जीता। मंत्री ने कहा कि हमारी बेटियों ने देश को गर्व करने का मौका दिया है।

खेलो इंडियो गेम्स की दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री ने खेलो इंडिया सेंटर की उपयोगिता को भी दर्शाया और कहा कि सेंटर ने मीट द चैंपियन प्रोग्राम चलाया जिसके जरिए बच्चों को खेल और न्यूट्रीशंस की जानकारी दी जाती है। मंत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के बारे में भी जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी तक चार बार यूथ गेम्स और दो बार यूनिवर्सिटी गेम्स हो चुके हैं। इस दौरान देश भर के 27000 खिलाड़ियों ने अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया। हाल ही में संपन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान 12 नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक किए गए। खुशी की बात है कि इनमें से 11 रिकॉर्ड लड़कियों ने ब्रेक किए हैं। संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू हुआ और कुल 17 कामकाजी दिनों तक चलेगा।

यह भी पढ़ें

कौन है पाकिस्तान का मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद, डेब्यू मैच में झटके 7 विकेट, 145 साल में दूसरी बार ये कारनामा
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स