Roger Federer Retirement: 8 साल पहले भारत आए थे रोजर फेडरर, दीपिका पादुकोण के साथ शेयर की थी लाजवाब केमिस्ट्री

Published : Sep 15, 2022, 09:06 PM IST
Roger Federer Retirement: 8 साल पहले भारत आए थे रोजर फेडरर, दीपिका पादुकोण के साथ शेयर की थी लाजवाब केमिस्ट्री

सार

टेनिस के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर (Roger Federer) ने संन्यास का ऐलान किया है। रोजर फेडरर ग्रैंड स्लैम और एटीपी दौरों में खेलने के संबंध में संन्यास लेने का फैसला किया है। फेडरर ने ट्वीट कर फैंस को अपने संन्यास की बात बताई है।

Roger Federer Retirement. दुनिया के सहसे लाजवाब टेनिस प्लेयर और लगातार 24 साल तक दुनिया पर राज करने वाले स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने संन्यास की घोषणा कर दी है। रोजर फेडरर 20 बार ग्रैंड स्लैम जीते चुके हैं और उन्होंने ट्विटर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है। फेडरर 2014 में भारत का दौरा कर चुके हैं। देश की मशहूर अदाकारा और सिने स्टार दीपिका पादुकोण के साथ भी वे चैरिटी मैच खेल चुके हैं। उनका भारत के साथ गहरा नाता रहा है और वे बार-बार इंडिया का दौरा करने की ख्वाहिश भी रखते हैं। 

भारत के साथ प्यार का रिश्ता
2014 में भारत पहुंचे रोजर फेडरर ने कहा था कि उनका ज्यादातर समय तो होटल और कोर्ट में ही बीत गया लेकिन वे भारत को और अच्छे से जानना चाहते हैं। रोजर फेडरर ने यहां तक सोचा है कि बार-बार भारत का दौरा करेंगे। दिल्ली में हुए स्वागत से विभोर रोजर फेडरर ने कहा था कि मेरे जीवन का यह सबसे लाजवाब पल है जब वे दिल्ली में हैं। यहां की जनता को ग्रेट वेलकम के लिए धन्यवाद। फेडरर ने अपने फैंस से भी कहा कि वे यहां की फोटोज हमारे साथ शेयर करें। 

भारत के बारे में यह कहा
रोजर फेडरर ने भारत का दौरा किया था तो टेनिस प्लेयर प्रकाश पादुकोण और उनकी बेउनटी सिने स्टार दीपिक पादुकोण से भी मुलाकात की थी। वे भारत के दौरे से बेहद प्रसन्न थे और कहा कि मैं बार-बार इंडिया आना चाहता हूं। यहां पर देखने के लिए बहुत कुछ है। फेडरर ने कहा था कि मैं अपने परिवार के साथ यहां आना चाहता हूं ताकि लोग जान सकें कि भारत को लोग मुझे कितना प्यार करते हैं। फेडरर ने कहा कि वे भारत का दौरा जल्द करेंगे। हालांकि तब से 8 साल बीत चुके हैं और भारत के लोग उनका इंतजार करना नहीं भूले हैं।

यह भी पढ़ें

Roger Federer Retirement: 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जादूगर रोजर फेडरर ने 41 की उम्र में लिया संन्यास

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच