ओलंपिक मेडलिस्ट का जोरदार स्वागत: Lovlina Borgohain को रिसीव करने पहुंचे असम के सीएम, शॉल पहनाकर किया सम्मान

टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंची। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (himanta biswa) ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Asianet News Hindi | Published : Aug 12, 2021 5:16 AM IST / Updated: Aug 12 2021, 10:48 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) के समापन के बाद भारतीय खिलाड़ियों अपने-अपने घर पहुंच गए है। टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन गुरुवार को गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंची। जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसकी तस्वीरें सीएम ने अपने ट्विटर पेज पर भी शेयर की है।

हाल ही में संपन्न टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीएम उन्हें रिसीव करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लवलीना को शॉल और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। जिसकी तस्वीरें शेयर करते हुए सीएम बिस्वा ने लिखा- गर्व और गौरव के साथ, मैंने हमारे स्टार ओलंपियन पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन का गुवाहाटी हवाई अड्डे पर स्वागत किया। उन्होंने Tokyo Olympics 2020 में अपनी सफलता के साथ एक अरब सपनों को प्रज्वलित किया है और विश्व स्तर पर बड़ा नाम हासिल करने की ख्वाहिश रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है।

मंत्रीजी के साथ इंजॉय किया था असमिया फूड
हाल ही में लवलीना ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ एक साल से अधिक समय के बाद असमिया भोजन का आनंद लिया। जिसका वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया था। ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में लवलीना को असम की पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनके घर में खाना खाते हुए देखा जा सकता है।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में तुर्की की बुसेनाज़ सुरमेनेली से महिलाओं के वेल्टरवेट (64-69 किग्रा) सेमीफाइनल मुकाबले में हारने के बाद बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीता था। इस साल भारत के एथलीटों ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

ये भी पढे़ं- Tokyo Olympics में Neeraj Chopra के नाम दर्ज हुआ एक और गर्व करने वाला रिकॉर्ड

ममता की छांव में: हॉकी कैप्टन ने मां को पहनाया Olympic मेडल और फिर सुकून से गोद में ली नींद

'क्रिकेट के भगवान' से मिलीं ओलंपिक पदक विजेता Mirabai chanu, मेडल देख ऐसा था Sachin Tendulkar का रिएक्शन

Share this article
click me!