China Open: पहले राउंड में बाहर हुई पी.वी सिंधु, चाईना की पाइ यू पो से हारीं

Published : Nov 05, 2019, 03:58 PM IST
China Open: पहले राउंड में बाहर हुई पी.वी सिंधु, चाईना की पाइ यू पो से हारीं

सार

चीन, कोरिया और डेनमार्क में हुए टूर्नामेंटों में शुरुआती दो दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहीं दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू को यहां दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी पाइ यू के खिलाफ 74 मिनट चले वुमेन सिंग्लस मैच में 13-21 21-18 19-21 से हार झेलनी पड़ी।  

फुजोउ: विश्व चैंपियन पीवी सिंधू, चाईना की पाइ यू पो के खिलाफ मंगलवार को पहले दौर में उलटफेर का शिकार होकर सात लाख डालर इनामी चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई। चीन, कोरिया और डेनमार्क में हुए टूर्नामेंटों में शुरुआती दो दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहीं दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू को यहां दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी पाइ यू के खिलाफ 74 मिनट चले वुमेन सिंग्लस मैच में 13-21 21-18 19-21 से हार झेलनी पड़ी।

 

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की दुनिया की 30वें नंबर की मिक्स डबल्स ने जोशुआ हर्लबर्ट यू और जोसेफीन वू की कनाडा की जोड़ी को 21-19 21-19 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। मेन्स सिंग्लस में हाल में डेंगू से उबरने वाले एचएस प्रणय को भी पहले दौर में डेनमार्क के रासमुस गेम्के के खिलाफ 17-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका