पीएम मोदी ने दी जूनियर खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- पूरे देश में लोकप्रियता हासिल कर रहा एथलेटिक्स

Published : Aug 23, 2021, 02:14 PM IST
पीएम मोदी ने दी जूनियर खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- पूरे देश में लोकप्रियता हासिल कर रहा एथलेटिक्स

सार

ट्वीट कर पीएम मोदी ने कहा- केन्या में विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में 2 रजत पदक और एक कांस्य पदक के लिए हमारे एथलीटों को बधाई। 

स्पोर्ट्स डेस्क.  रूस के उफा में जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप और केन्या के नैरोबी  में खेली गई अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (u20 world championship) में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़ें- मां ने कपड़े सिलकर बेटी को पाला, कोच ने टैलेंट देखकर एकडेमी बुलाया, अब शैली सिंह ने रच दिया इतिहास

क्या कहा पीएम मोदी ने?
ट्वीट कर पीएम मोदी ने कहा- केन्या में विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में 2 रजत पदक और एक कांस्य पदक के लिए हमारे एथलीटों को बधाई। एथलेटिक्स पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल कर रहा है और यह आने वाले समय के लिए एक संकेत हैं। वहीं, रेसलिंग चैंपियनशिप को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में, हमारे पुरुष और महिला दल ने 4 सिल्वर सहित कुल 11 पदक के साथ वापसी की। टीम को सफलता के लिए बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

 


अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मिले भारत को तीन पदक
 केन्या के नैरोबी में आयोजित अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को तीन पदक मिले हैं।  भारतीय धवाक अमित खत्री ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक में रजत पदक जीता है। भारतीय धावक ने 42 मिनट 17.94 सेकेंड में रेस पूरी की। वहीं, लॉन्ग जंप में शैली सिंह ने सिल्वर मेडल जीता जबकि 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने कांस्य पदक जीता।

 

गोल्ड से चूके एथलीट
जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत गोल्ड मेडल से पीछे रह गया। जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत को कुल 11 पदक मिले। 

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका