एशिया कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मनिका बत्रा, राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी बधाई

Published : Nov 20, 2022, 09:59 AM IST
एशिया कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मनिका बत्रा, राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी बधाई

सार

देश की नंबर वन टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा (Manika Batra) ने एशिया कप में कांस्य पदक (Asia Cup Bronze) जीतकर इतिहास रच दिया है। एशिया कप में पदक जीतने वाली वे पहली महिला बनी हैं। राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने मनिका बत्रा को बधाई दी है।  

Manika Batra Wins Asia Cup Bronze. एशिया कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर मनिका बत्रा ने इतिहास रच दिया है। एशिया कप में पदक जीतने वाली वे पहली भारतीय महिला बन चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन ने ट्विट किया कि मनिका बत्रा की यह जीत युवाओं खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। 

राष्ट्रपति भवन ने अपने टि्वट में कहा कि एशियन कप में पहली भारतीय महिला ने टेबल टेनिस में पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मनिका बत्रा को ढेरों शुभकामनाएं। पीएम मोदी ने भी एशिया कप में पदक जीतने पर बधाई दी है। पीएम ने ट्विट के माध्यम से कहा कि मैं मनिका बत्रा को एशिया कप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई देता हूं। यह जीत देश के कई एथलीट्स को प्रेरणा देगी। इससे देश में टेबल टेनिस का खेल और भी पॉपुलर होगा। मनिका बत्रा ने राउंड ऑफ 16 मैच में दुनिया के सातवें नंबर की खिलाड़ी चीन की चेन जिंगटोंग को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

मनिका बत्रा ने एशिया कप टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिना हयाता को 4-2 से मात दी है। इससे पहले उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में मनिका ने जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया। मनिका बत्रा ने देश के लिए कई पदक जीते हैं और बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया है। मनिका ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिंगापुर और इंग्लैंड का वर्चस्व तोड़ा था। 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में मनिका ने कोई पदक नहीं जीता, जिसके बाद उन्होंने अपने कोच पर भी आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2022: रोनाल्डो, मेसी या नेमार नहीं इन 5 यंग खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
 

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

PM मोदी से मुलाकात से मुंबई फैशन शो तक, भारत दौरे में क्या-क्या करेंगे मेसी? जानें
देश के वो 5 सबसे अमीर एथलीट...जिनकी कमाई देख पकड़ लेंगे सिर, लिस्ट में 3 महिला शामिल