FIFA World Cup 2022: सेक्स टॉय से लेकर सिगरेट तक फीफा में बैन है ये 5 चीजें

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 20 नवंबर को कतर में होने वाला है। इस सीरीज के दौरान कतर और दोहा के स्टेडियम में कुछ चीजों को लाने पर पाबंदी लगी हुई है। 

Deepali Virk | Published : Nov 19, 2022 6:26 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : फुटबॉल प्रेमियों के लिए 20 नवंबर 2022 से फुटबॉल की महा लीग फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) शुरू होने जा रहा है। 29 दिनों तक पूरी दुनिया फुटबॉल के रंग में रंगी नजर आएगी। इस बार फीफा वर्ल्ड कप कतर में होने वाला है। जिसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई है। इस सीरीज में 32 टीमों के बीच 64 मुकाबले होने वाले हैं और दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और नेमार जैसे कई धुआंधार खिलाड़ी रिकॉर्ड तोड़ते नजर आएंगे। जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में दर्शक वहां पहुंचेंगे। लेकिन अगर आप कतर में फीफा वर्ल्ड कप देखने जा रहे हैं तो इन चीजों को भूलकर भी ना लें जाए, क्योंकि यह चीजें बैन की गई हैं। अगर आप इसे ले जाते हुए पकड़े गए तो आपको भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है...

पोर्न वीडियो या सेक्स टॉयज 
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दौरान अगर कोई भी फैन  सेक्स टॉयज या पोर्न वीडियो के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे भारी जुर्माना या जेल तक की सजा हो सकती है। कतर के स्टेडियम में इन चीजों को ले जाने की अनुमति बिल्कुल भी नहीं दी गई है।

पोर्क 
अगर आप पोर्क खाना पसंद करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है, क्योंकि कतर में यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यह एक इस्लामिक देश है, जहां पर पोर्क खाने की अनुमति नहीं दी जाती है।

बीयर या शराब 
कतर या दोहा आने वाले फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक और बुरी खबर यह थी कि यहां पर आने वाले फैंस के लिए शराब और बीयर बैन कर दी गई थी। हालांकि, फीफा ने 18 नवंबर को कतर के इस फैसले को बदल दिया है।

धार्मिक पुस्तकें 
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दौरान अगर आप जा रहे हैं, तो किसी भी प्रकार की धार्मिक पुस्तक आप नहीं ले जा सकते है, क्योंकि यहां पर इसे ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

ई सिगरेट या वेप्स
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ई सिगरेट और वेप्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। मैच के दौरान इन चीजों का उपयोग करने से आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- इंडिया-न्यूजीलैंड मैच रद्द: कप्तान हार्दिक ने कहा-'लड़के मैच को लेकर उत्साहित थे लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ा'

FIFA World Cup: कतर में बनेंगे कई रिकॉर्ड्स, मैराडोना को पीछे छोड़ेंगे मेसी, रोनाल्डो बनाएंगे ये कीर्तिमान

Share this article
click me!