दो साल पहले जिस खिलाड़ी ने सिंधु को 110 मिनट हराया था, अब उसे सिर्फ 38 मिनट में दी मात

Published : Aug 25, 2019, 07:42 PM ISTUpdated : Aug 25, 2019, 07:46 PM IST
दो साल पहले जिस खिलाड़ी ने सिंधु को 110 मिनट हराया था, अब उसे सिर्फ 38 मिनट में दी मात

सार

भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने रविवार को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। वे वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से मात दी।

नई दिल्ली. भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने रविवार को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। वे वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से मात दी।

सिंधु लगातार तीसरे साल फाइनल में पहुंची थीं। इससे पहले 2017 और 2018 में भी वे फाइनल में पहुंचीं थीं। पिछले साल उन्हें स्पेन की शटलर कैरोलिना मारिया मारिन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दो साल पहले यानी 2017 में जापान की नोजोमी ओकुहारा ने उन्हें 110 मिनट चले मुकाबले में हराया था। लेकिन इस बार सिंधु ने ना ओकुहारा से अपना बदला पूरा किया, बल्कि उन्हें सिर्फ 38 मिनट में दो सीधे सेटों में हरा दिया।


जापानी शटलर नोजोमी ओकुहारा और पीवी सिंधु।

ये भी पढ़ें: पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा, ऐसा करने वालीं पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिंधु का यह पांचवा मेडल
वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह उनका पांचवा लगातार तीसरा मेडल है। पिछले दो सेमीफाइनल में उन्हें सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा था। इससे पहले सिंधु ने 2013 और 2014 में ब्रॉन्ज जीता था।

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 8th May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 51वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल