उड़नपरी पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं

Published : Nov 28, 2022, 01:16 AM ISTUpdated : Nov 28, 2022, 01:31 AM IST
उड़नपरी पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं

सार

भारतीय ओलंपिक संघ को नया अध्यक्ष मिल गया है। आईओए अध्यक्ष चुनाव के लिए 27 नवम्बर को नामांकन की आखिरी तारीख थी। नामांकन की तारीख बीतने के बाद केवल एक भी नामांकन हुआ था।

Indian Olympic Association: भारत की उड़नपरी पीटी उषा, भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुन ली गई हैं। आईओए के अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत राज्यसभा सदस्य पीटी उषा की ही अकेली दावेदारी होने की वजह से वह इस पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के लिए दावेदारी की अंतिम तारीख 27 नवम्बर थी। PT Usha ओलंपिक के एक इवेंट में चौथे स्थान पर रहकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

58 साल की पीटी उषा ने एशियन गेम्स में जीते कई मेडल

भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष चुनीं गई पीटी उषा करीब 58 साल की हैं। 1984 के ओलंपिक में वह भारतीय एथलेटिक्स टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने 400 मीटर के इवेंट में चौथा स्थान पाने के बावजूद काफी सुर्खियां व वाहवाही बटोरी थीं। पीटी उषा ने अपने करियर में एशियन गेम्स में 11 और एशियाई चैंपियनशिप में 23 मेडल जीते हैं। इनमें से 18 गोल्ड मेडल शामिल है। पीटी उषा ने एशियन गेम्स में 4 गोल्ड तो एशियाई चैंपियनशिप में 14 गोल्ड मेडल जीते हैं। 

केरल की रहने वाली हैं पीटी उषा

पीटी उषा ने ट्रैक से रिटायर होने के बाद खेल को ही अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह वर्तमान में भारतीय प्रतिभा संगठन की कमेटी प्रमुख हैं। यह कमेटी पूरे भारत के स्कूलों में राष्ट्रीय स्तर की भारतीय प्रतिभा ओलंपियाड परीक्षा आयोजित करती है। केरल की रहने वाली पीटी उषा ने कोझिकोड के प्रोविडेंस वीमेंस कॉलेज में पढ़ाई की है। उषा ने 1991 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर वी. श्रीनिवासन से शादी की। दंपति का एक बेटा है।

यह भी पढ़ें:

 FIFA World Cup: 12 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत, 16 साल बाद पहली बार नॉकआउट की उम्मीदें की जिंदा

PREV

Recommended Stories

कौन हैं मनीषा भनवाला जिन्होंने रचा इतिहास, हरियाणा की बेटी ने रेसलिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका