आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीता। जीत के बाद जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड महिका के साथ मंच पर नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Viral Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराते हुए तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारत ने बल्ले और गेंद दोनों से जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को बैकफुट पर ला दिया। जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया, जिसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

जश्न में मर्यादा भूले हार्दिक पंड्या

जश्न के माहौल में कई खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ भी नजर आए। इन्हीं में से एक हैं हार्दिक पंड्या। उनकी गर्लफ्रेंड महिका भी मैदान पर मौजूद रहीं। इसी दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक अपनी GF महिका के साथ प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए बने मंच पर लेटे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

Scroll to load tweet…

दूसरे खिलाड़ी भी मैदान पर थे, लेकिन..

वीना जैन नाम की एक यूजर ने लिखा, मैंने हार्दिक पांड्या और महिका से बड़े अटेंशन सीकर्स कभी नहीं देखे। दूसरे खिलाड़ी भी मैदान पर अपनी पत्नियों या गर्लफ्रेंड्स के साथ जश्न मनाते हैं, लेकिन कोई भी ऐसा बर्ताव नहीं करता। एक यूजर ने लिखा, बजरंग दल वाले अब कहां हैं? यहां उनकी सख्त जरूरत है। एक और यूजर ने लिखा, बिल्कुल! कुछ ज्यादा ही हो रहा थ। एक और यूजर ने कहा, बीसीसीआई को हुड़दंगी हार्दिक पंड्या और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। 

अगले वर्ल्ड कप में ये किसी नई लड़की के साथ दिख सकता है

एक यूजर ने लिखा, अगले वर्ल्ड कप में वह किसी नई लड़की के साथ और भी ज्यादा अजीब लग सकता है। एक यूजर ने कहा, ऐसा लग रहा था, जैसे प्लेयर्स का फैमिली फंक्शन चल रहा है। प्लेयर्स की पत्नी या गर्लफ्रेंड की फील्ड पर एंट्री पर सख्त बैन होना चाहिए। वे ग्राउंड से जाने के बाद एन्जॉय कर सकते हैं। एक शख्स ने कहा, क्रिकेट एक जेंटलमैन गेम था, जब तक पांड्या नहीं आया था।