Mitchell Santner Wife: मिचेल सैंटनर की पत्नी कैटलिन डोडुंस्की कौन हैं और वह क्या काम करती हैं? जानें उनकी पढ़ाई, पेशे, शादी, बेटी और नेट वर्थ के बारे में...
Mitchell Santner Wife Name: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पत्नी कौन हैं और वह क्या काम करती हैं? सैंटनर की पत्नी का नाम कैटलिन डोडुंस्की (Caitlin Dodunski) है। वह क्रिकेट की दुनिया से दूर पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण से जुड़े क्षेत्र में काम करती हैं। आइए, जानते हैं कैटलिन की पढ़ाई, पेशे, परिवार और उनकी संपत्ति से जुड़ी अहम बातें...
कौन हैं मिचेल सैंटनर की पत्नी कैटलिन डोडुंस्की?
कैटलिन डोडुंस्की न्यूजीलैंड की रहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक इकोलॉजिस्ट यानी पर्यावरण विशेषज्ञ हैं। वे पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं और प्राकृतिक वातावरण की स्टडी करती हैं। वे पर्यावरण को होने वाले नुकसान को समझने और प्रकृति के संरक्षण के उपाय खोजने में भी मदद करती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कैटलिन को पर्यावरण सलाहकार भी बताया गया है।
कैटलिन डोडुंस्की ने कहां से पढ़ाई की?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैटलिन ने न्यूजीलैंड के हैमिल्टन गर्ल्स हाई स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मैसी यूनिवर्सिटी से विज्ञान की पढ़ाई की।
मिचेल सैंटनर और कैटलिन की शादी कब हुई?
मिचेल सैंटनर और कैटलिन डोडुंस्की ने साल 2021 में शादी की थी। दोनों अपने रिश्ते और फैमिली लाइफ के पर्सनल रखना पसंद करते हैं। मिचेल सैंटनर और कैटलिन की एक बेटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी बेटी का जन्म सितंबर 2022 में हुआ था। उसका नाम इजी एस्मे सैंटनर है। सैंटनर अपने परिवार को मीडिया से दूर रखते हैं।
और पढ़ें- टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप 5 टीमें, भारत पहले नंबर पर
मिचेल सैंटनर की नेट वर्थ कितनी है?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मिचेल सैंटनर की अनुमानित संपत्ति 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। सैंटनर की कमाई के प्रमुख स्रोतों में न्यूजीलैंड क्रिकेट का कॉन्ट्रैक्ट, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), अन्य टी20 लीग और विज्ञापन शामिल हैं।
मिचेल सैंटनर की वाइफ को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1: मिचेल सैंटनर की पत्नी का नाम क्या है?
मिचेल सैंटनर की पत्नी का नाम कैटलिन डोडुंस्की है।
2: कैटलिन डोडुंस्की क्या काम करती हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इकोलॉजिस्ट हैं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े क्षेत्र में काम करती हैं।
3: कैटलिन डोडुंस्की की नेट वर्थ कितनी है?
उनकी कुल संपत्ति का कोई आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।
