Russia-Ukraine War: अपने देश की अस्मत बचाने बंदूक लेकर दुश्मनों के खिलाफ उतरा पूर्व बॉक्सर और मेयर

Published : Feb 26, 2022, 04:08 PM ISTUpdated : Feb 26, 2022, 04:27 PM IST
Russia-Ukraine War: अपने देश की अस्मत बचाने बंदूक लेकर दुश्मनों के खिलाफ उतरा पूर्व बॉक्सर और मेयर

सार

यूक्रेन के पूर्व हैवीवेट चैंपियन बॉक्सर विटाली क्लिट्स्को (Vitali Klitschk) की कुछ तस्वीरें शनिवार को सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में विटाली हाल में मशीन गन लिए हुए उसे लोड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विटाली यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर भी हैं। ऐसे में अपने लोगों को प्रेरित करने के लिए वे खुद ही युद्ध के मैदान में उतर गए हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क: युद्ध (War) किसी भी देश के लिए अच्छा नहीं होता। इससे होने वाली तबाही संपूर्ण मानवजाति के लिए विनाशकारी होती है। हालांकि अगर बात देश के सम्मान की हो तो, बच्चे से लेकर बूढ़े तक अपनी जान की बाजी लगाने में पीछे नहीं रहते। रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच जारी युद्ध के बीच एक हिम्मत और हौसले की एक ऐसी ही सच्ची कहानी देखने को मिल रही है जो किसी भी देश के लिए गर्व से सीना चौड़ा करने के लिए काफी होगी। 

युद्ध के मैदान में उतरा पूर्व बॉक्सर 

यूक्रेन के पूर्व हैवीवेट चैंपियन बॉक्सर विटाली क्लिट्स्को (Vitali Klitschk) की कुछ तस्वीरें शनिवार को सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में विटाली हाल में मशीन गन लिए हुए उसे लोड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विटाली यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर भी हैं। ऐसे में अपने लोगों को प्रेरित करने के लिए वे खुद ही युद्ध के मैदान में उतर गए हैं। 

यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध: मिसाइल के अटैक में बिल्डिंग के हुए टुकड़े-टुकड़े, देखें कीव का खौफनाक वीडियो

पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन विटाली क्लिट्स्को रूसी आक्रमण से अपने देश को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। बॉक्सिंग इनसाइडर डॉट कॉम पर मशीन गन के साथ विटाली क्लिट्स्को की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया, "विटाली क्लिट्स्को यूक्रेन की सैन्य रक्षा में पूरी तरह से समर्पित।" 

विटाली ने क्या कहा...

विटाली क्लिट्स्को ने कहा है कि वह वर्तमान रूसी सैन्य आक्रमण के खिलाफ अपनी यूक्रेनी मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ने जा रहे हैं। रूसी आक्रमण के पहले दिन विटाली और उनके भाई व्लादिमीर ने एक वीडियो जारी कर रूसी शत्रुता का सामना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी थी।

इस युद्ध में कोई विजेता नहीं होगा

विटाली ने अपने वीडियो संदेश में कहा, "मैं सभी अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से यूक्रेन में आजकल हो रही इस त्रासदी और इस मूर्खतापूर्ण युद्ध का निरीक्षण करने का आह्वान कर रहा हूं। इस युद्ध में कोई विजेता नहीं होगा, बल्कि सब हारने वाले हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमें इस आक्रामकता के खिलाफ एकजुट रहना चाहिए। इसे यूक्रेन में न होने दें, इसे यूरोप और अंततः दुनिया में न होने दें। हम मजबूत हैं।" 

यह भी पढ़ें: यूक्रेन रूस जंग: भारत की नीति पर अमेरिकी डिप्लोमेट ने उठाए सवाल, Zoho के CEO ने कहा- पहले अपनी गलती देखें

पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि वह यूक्रेन के लिए अपने भाई और साथी हॉल ऑफ फेमर व्लादिमीर क्लिट्स्को के साथ हथियार उठाएंगे। 

2014 में मेयर बने थे विटाली 

आपको बता दें कि 50 वर्षीय विटाली 2014 में कीव के मेयर बने थे। साल 2013 में बॉक्सिंग से सेवानिवृत्त होने के बाद से उन्होंने राजनीति में उतनी ही निडरता के साथ ख्याति अर्जित की है जैसी कभी रिंग में बटोरी थी। हालांकि अब वह अपने सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: 

कोबरा वॉरियर एक्सरसाइज में शामिल नहीं होंगे IAF के तेजस; रूस-यूक्रेन युद्ध को देखते हुए फैसला

यूक्रेन के इस बुजुर्ग को देखकर छूट जाएंगे पुतिन के पसीने, 80 साल की उम्र में हथियार उठाने को तैयार

रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया, 14 एयरफिल्ड और 19 कमांड पोस्ट तबाह

PREV

Recommended Stories

2026 में पहली बड़ी चैंपियनशिप जीतने को तैयार 5 WWE सुपरस्टार्स, देखिए कौन-कौन...
Australian Open 2026 विजेता कार्लोस अल्कारेज पर पैसों की बरसात, फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया