यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज तीसरा दिन है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे फोटो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर किसी भी व्यक्ति का दिल दहल सकता है। ऐसा ही एक फोटो आज भी वायरल हो रही है।  

ट्रेंडिंग डेस्क : यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। जंग के बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें देखने को मिल रही है, जो किसी भी व्यक्ति आत्मा को झकझोर सकता है। आज भी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके देखकर किसी भी व्यक्ति का दिल दहल सकता है। दरअसल, यूक्रेन की सरकार ने अपने नागरिकों को सेना में शामिल होने की अपील की है, यूक्रेन सरकार ने कहा कि देश की रक्षा के लिए लोग आगे आएं और सेना में शामिल हो। यूक्रेन सरकार ने कहा कि सेना में भर्ती होने के लिए उम्र की बाध्यता नहीं है। जिसके बाद से आम नागरिक देश सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। इन लोगों के बीच एक 80 वर्षीय बुजुर्ग भी सेना में शामिल होने के लिए लाइन में लगा हुआ है। जिसको देखकर किसी भी व्यक्ति का दिल पसीज सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: अकेली चिड़िया ने बैलों से लिया पंगा, हिम्मत देख भाग गए सब, महिंद्रा ने पूछा- How's the Josh, Bird? High Sir..

युद्ध की विभीषिका बेहद खौफनाक, 80 वर्षीय बुर्जुग सेना में शामिल होने को तैयार
वायरल फोटो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग अपने बैग के साथ सेना में शामिल होने के लिए खड़ा है। उसके पास यूक्रेन के सैनिक और कुछ आम नागरिक खड़े हैं, जो सेना में शामिल होने के लिए आएं हैं। बुजुर्ग का कहना है कि वह अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए रूसी सैनिकों से साथ लड़ना चाहता है। इस मार्मिक घटना क्रम को देखकर किसी भी व्यक्ति को आंखे भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इस महिला की कहानी तो सनी लियोनी से मिलती-जुलती, मगर किस्मत उस जैसी नहीं, सच बोला तो पति को गंवानी पड़ी नौकरी

बुर्जुग ने कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए रूस से लड़ूंगा
कैटरीना युशचेंको नामक एक शख्स ने बुजुर्ग व्यक्ति का फोटो ट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि किसी ने इस 80 वर्षीय व्यक्ति की एक तस्वीर पोस्ट की, जो सेना में शामिल होने के लिए दिखा, उसके साथ 2 टी-शर्ट, पैंट की एक जोड़ी, टूथब्रश और दोपहर के भोजन के लिए कुछ सैंडविच के साथ एक छोटा सा बैघ था। उन्होंने कहा कि वह अपने पोतों के लिए ऐसा कर रहा थे।

बर्बाद हो रहा अच्छा भला देश
इसी बीच रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाने पर ले लिया है। मेलिटोपोल शहर पर कब्जा करने के बाद रूसी सेना कीव में घुस आई है। इस बीच यूक्रेन ने भी 3500 रूसी सैनिकों, 02 टैंक, 14 विमान और 8 हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का बड़ा दावा किया है। अमेरिका ने यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए 600 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता देने का ऐलान किया है। बता दें कि गुरुवार(24 फरवरी) को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: सबसे भयावह मर्डर केस! कौन थी मारिया जिसके प्यार में पागल नीरज ने गंवाई जान, जंगल में जलाए थे शव के 300 टुकड़े