SA20 2023: दक्षिण अफ्रीका की इस लीग में अलग क्या? टी20 तो है लेकिन T क्यों हो गया गायब...

Published : Jan 11, 2023, 06:22 PM ISTUpdated : Jan 17, 2023, 05:42 PM IST
SA20 2023: दक्षिण अफ्रीका की इस लीग में अलग क्या? टी20 तो है लेकिन T क्यों हो गया गायब...

सार

दक्षिण अफ्रीका (SA20 2023) में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तरह ही टी20 लीग शुरू होने जा रही है लेकिन इसके नाम को लेकर फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं। लीग का नाम है SA20 और यह टी20 फॉर्मेट का गेम है फिर भी नाम से टी वर्ड गायब है।  

What Different In SA20 League. 10 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में SA20 2023 लीग की शुरूआत होने जा रहा है। यह टी20 फॉर्मेट का टूर्नामेंट है और आईपीएल की 6 फ्रेंचाइजी टीमें इस टूर्नामेंट में अलग-अलग नाम से पार्टिसिपेट कर रही हैं। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि टी20 लीग से सिर्फ टी वर्ड हटाकर इसे अलग दिखाने की कोशिश की गई। इससे पहले भी साउथ अफ्रीका ने दो बार टी20 लीग शुरू करने का प्रयास किया था लेकिन उन्हें तीसरी बार सफलता मिली है।

क्यों गायब है T
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और SA20 2023 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने स्पष्ट किया है कि हमने अलग दिखने के लिए ही खास तौर पर टी शब्द को हटा दिया है। यह नामकरण में प्रयोग की तरह है। इसमें प्रीमियर औ लीग शब्द भी नहीं है इसलिए इसे सिर्फ SA20 के नाम से जा रहा है। हालांकि दूसरे लीग की तरह इसमें बहुत ज्यादा कुछ अंतर नहीं है। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें रॉबिन राउंड के तहत मैच खेलेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। इस लीग में हर टीम अधिकतम 3 विदेशी खिलाड़ियों को अंतिम 11 में जगह दे सकती है। 

फ्रेंचाइजी इंडियन नाम अफ्रीकन
SA20 2023 लीग में कुल 6 टीमें हैं लेकिन इनका मालिकाना हक भारतीय आईपीएल फ्रेंचाइजी के पास है। फ्रेंचाइजी ने सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के शहरों के नाम जोड़ लिए हैं। जैसे चेन्नई सुपर किंग्स यहां जोबर्ग सुपर किंग्स बन गई है। दिल्ली कैपिटल्स यहां प्रिटोरिया कैपिटल्स है। राजस्थान रॉयल्स का नाम पार्ल रॉयल्स है। मुंबई इंडियन यहां एमआई केपटाउन के नाम से खेल रही है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप के नाम से और लखनऊ सुपर जायंट्स यहां डरबन सुपर जायंट्स बन गई है।

कितना पैसा लगा है
जानकारी के अनुसार सभी फ्रेंचाइजियों को 1 मिलियन डॉलर से अधिक में खरीदा गया है। सबसे महंगा फ्रेंचाइजी जोहान्सबर्ग और केपटाउन हैं। इनमें प्रत्येक की कीमत 28 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। टूर्नामेंट के लिए करीब 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि रखी गई है। नीलामी में भी काफी पैसा खर्च हुआ है और सबसे महंगे खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स बने हैं जिन्हें 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। आश्चर्य की बात रही कि साउथ अफ्रीका की टी20 टीम के कप्तान टेंबा बवूमा को कोई खरीदार नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें

SA20 2023: एमआई केपटाउन के ब्रेविस ने खेली तूफानी पारी, पहले मैच में पार्ल रॉयल्स को 8 विकेट से हराया

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल