Hockey World Cup 2023: ओडिशा के आर्टिस्ट की अनोखी कलाकारी, हॉकी स्टिक-बॉल को बॉटल में कैद किया

भारत की मेजबानी में हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) की शुरूआत 13 जनवरी से ओडिशा के राउरकेला में होने जा रही है। इससे पहले ओडिशा के आर्टिस्ट ने हॉकी स्टिक और बॉल (Hockey Stick-Ball) का मिनिएचर तैयार किया है, जिसे एक बॉटल में कैद किया जा सकता है।
 

Manoj Kumar | Published : Jan 11, 2023 11:15 AM IST

Hockey World Cup 2023. क्या आपने कभी सोचा है कि हॉकी की स्टिक और बॉल को किसी छोटी से बोतल में भी कैद किया जा सकता है। जी हां, यह बिलकुल सच है। ओडिशा के एक आर्टिस्ट ने हॉकी स्टिक और बॉल का मिनिएचर तैयार किया है, जिसे एक छोटे से बोतल में कैद किया जा सकता है। यह कलाकारी भारतीय टीम को बेस्ट ऑफ लक कहने के लिए तैयार किया गया है, जिसे 750 एमएल की बॉटल में बंद किया गया है।

हॉकी वर्ल्ड कप 2023
ओडिशा के भुवनेश्वर व राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। इसी वर्ल्ड कप के लिए ओडिशा के खुर्दा जिले के जटनी में रहने वाले आर्टिस्ट ईश्वर राव ने यह कलाकारी की है। राव ने पेंसिल के बराबर हॉकी स्टिक तैयार की जिसमें चॉक, ग्लास और ग्लिटर पेपर का इस्तेमाल किया गया है। यह कलाकृति इतनी छोटी है कि इसे 750 एमएल के बॉटल में रखा जा सकता है। राव ने बताया कि उन्हें यह मिनिएचर तैयार करने में कुल 8 दिन लगे हैं। राव ने बताया कि पेंसिल की यह कलाकृति आधे इंच से भी छोटी है।

राव ने और क्या कहा
कलाकृति तैयार करने वाले ईश्वर राव ने कहा कि हमारे प्रदेश में दूसरी बार हॉकी विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। भारत सहित कुल 16 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। मैं अपनी इस कलाकृति के माध्यम से सभी टीमों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। राव पिछले 25 वर्षों के इस कला की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसकी शुरूआत उन्होंने 1999 में तब की थी, जब चॉक से बनी ताजमहल की कलाकृति बनाकर अपने टीचर को भेंट की थी। राव ने कहा कि वे जब मात्र दो साल के थे तभी से मिनिएचर बनाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक की कलाकृति
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी हॉकी विश्व कप 2023 के लिए विशेष तौर पर एक कलाकृति तैयार की है। यह दुनिया की सबसे लंबी कलाकृति है जिसे वर्ल्ड कप से पहले समुद्र तट पर तैयार किया गया है। करीब 5000 हॉकी बाल का इस्तेमाल करके 105 फीट लंबी हॉकी स्टिक बनाई गई है। इसमें करीब 5 टन बालू का इस्तेमाल किया गया है। इसे देखने के लिए भी टूरिस्ट पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Hockey World Cup 2023: भारत के इन टॉप 6 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, देश को बनाएंगे वर्ल्ड चैंपियन
 

Share this article
click me!