मुंबई हॉफ मैराथन को फ्लैग ऑफ करेंगे सचिन तेंदुलकर, 82 साल के दादाजी तो 8 साल का बाल वीर भी दौड़ेगा

Published : Aug 20, 2022, 09:24 AM ISTUpdated : Aug 20, 2022, 09:30 AM IST
मुंबई हॉफ मैराथन को फ्लैग ऑफ करेंगे सचिन तेंदुलकर, 82 साल के दादाजी तो 8 साल का बाल वीर भी दौड़ेगा

सार

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulakar) रविवार को एशिया सब कंटीनेंट के सबसे बड़ा इवेंट को फ्लैग ऑफ करेंगे। मुबई हॉफ मैराथन (Mumbai Half Marathon) का यह 5वां एडिशन है लेकिन कोविड की वजह से दो साल के अंतराल के बाद आयोजिक किया जा रहा है। 

Mumabi Half Marathon. मुंबई में सुपर संडे को एशिया के सबसे बड़े मेगा इवेंट होने वाला है। सचिन तेंदुलकर रविवार को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स से मुंबई मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। कोरोना की वजह से यह इवेंट जनवरी 2020 के बाद आयोजित किया जा रहा है। मुंबई हाफ मैराथन का यह 5वां एडिशन है। यह इवेंट इसलिए भी यादगार होने जा रहा है क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा एथलीट हिस्सा लेने वाले हैं। इस बार विश्व रिकॉर्ड भी बन सकता है। 

तीन कैटेगरी में हाफ मैराथन 
जानकारी के अनुसार इस बार के हाफ मैराथन में 13500 रनर हिस्सा लेंगे। 21 किलोमीटर के लिए 4000 धावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं 10 हजार मीटर के लिए 7000 और 5 किलोमीटर के लिए 2.5 हजार लोग रेस में हिस्सा लेंगे। मेगा इवेंट को फ्लैग ऑफ करने से पहले प्रेस मीट में सचिन तेंदुलकर ने कहा कि रनिंग एक तरह का एक्सरसाइज है। जब से कोरोना महामारी आई है, तब से लोगों में हेल्थ को लेकर सजगता बढ़ी है। लोग यह समझते हैं कि एक्टिव और हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए हर काम करने के बारे में सोचते हैं। 

क्या होगी हाफ मैराथन की टाइमिंग
बांद्रा कुर्ला कॉम्लेक्स में यह रेस 10-10 किलोमीटर के दो लूप में आयोजित की जाएगी।  21 किलोमीटर का हाफ मैराथन सुबह 5.15 बजे शुरू हो जाएगा। जबकि 10 किलोमीटर का हाफ मैराथन सुबह 6.20 बजे शुरू होगा वहीं 5 किलोमीटर का हाफ मैराथन सुबह 8.00 शुरू होगा। इसमें देश की जानी मानी कारपोरेट्स टीम के अलावा इंडियन नेवी के 2000 रेसर भी हिस्सा लेंगे। रेस में सबसे ज्यादा उम्र यानि 82 साल की उम्र के लोग हिस्सा लेंगे वहीं महिला कंटेस्टेंट की उम्र 72 साल है। 1 सात साल की बच्ची और 8 साल का लड़का भी हाफ मैराथन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। ये दोनों 5 किलोमीटर की रेस में हिस्सा लेंगे।

पिछली बार मेरठ की पारूल बनीं चैंपियन
जनवरी 2020 में आयोजित मुंबई हाफ मैराथन में मेरठ की रहने वाली पारूल चौधरी विनर बनी थीं। उन्होंने 21 किलोमीटर की रेस 1 घंटे 15 मिनट और 37 सेकेंड में पूरी की थी। आरती पाटिल और मोनिका अठारे ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था। इस बार 12 हजार 500 लोग रेस का हिस्सा बनने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें

WWE ने भी मनाई जन्माष्टमी, मशहूर रेस्लर जॉन सीना ने मटकी फोड़ते हुए की लाजवाब फोटो शेयर की
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स