कोरोना को रोकने में सरकार की मदद करेगा SAI, 10 स्टेडियम और 5 रिजनल ऑफिस में बनेंगे आइसोलेशन सेंटर

Published : Mar 22, 2020, 05:29 PM IST
कोरोना को रोकने में सरकार की मदद करेगा SAI, 10 स्टेडियम और 5 रिजनल ऑफिस में बनेंगे आइसोलेशन सेंटर

सार

साइ के क्षेत्रीय केंद्रों, स्टेडियमों और हॉस्टल का पृथक केंद्रों के रूप में उपयोग करने का फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय के आग्रह के बाद किया गया।  

नई दिल्ली. खेल मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण बंद पड़े भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्रों का उपयोग इस घातक बीमारी के रोगियों के लिये पृथक केंद्रों के रूप में किया जाएगा।

साइ के क्षेत्रीय केंद्रों, स्टेडियमों और हॉस्टल का पृथक केंद्रों के रूप में उपयोग करने का फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय के आग्रह के बाद किया गया।

हर तरह की मदद करने के लिए तैयार है साइ 
खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया ने कहा, ‘‘हां, स्वास्थ्य मंत्रालय के कहने के बाद हमने अपने केंद्रों को पृथक सुविधाओं के रूप में उपयोग करने की अनुमति देने का फैसला किया है। यह महामारी है और सभी साइ केंद्र सार्वजनिक संपत्ति हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह संकट की स्थिति है और सरकार को जिस तरह के भी सहयोग की जरूरत पड़ेगी हम उसे उपलब्ध कराने के लिये तैयार हैं। ’’

दिल्ली में साइ के 5 स्टेडियम और 10 सेंटर में बनेंगे आइसोलेशन रूम
जुलानिया ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि स्वास्थ्य मंत्रालय कब इन केंद्रों का उपयोग पृथक केंद्र के तौर पर करेगा। साइ के राष्ट्रीय राजधानी में दस क्षेत्रीय केंद्र और पांच स्टेडियम हैं। सकारी अनुमान के अनुसार इनका उपयोग कम से कम 2000 लोगों के लिये पृथक केंद्र के तौर पर किया जा सकता है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Kuldeep-Vanshika Reception: कुलदीप से रूठी-रूठी नजर आईं वंशिका, वायरल हुई रिसेप्शन की PHOTO
Kuldeep Yadav Reception: कुलदीप ने सीएम योगी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, Watch Video