हैदराबाद एनकाउंटर पर साइना नेहवाल ने जताई खुशी, पुलिसवालों को किया सलाम

Published : Dec 06, 2019, 01:56 PM IST
हैदराबाद एनकाउंटर पर साइना नेहवाल ने जताई खुशी, पुलिसवालों को किया सलाम

सार

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि "हैदराबाद पुलिस का शानदार कार्य, हम आपको सलाम करते हैं।" 

नई दिल्ली. हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपियों का हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। गैंगरेप में शामिल सभी आरोपी इस एनकाउंटर में मारे गए। एनकाउंटर के बाद देश भर से लोग इस मामले पर अपने विचार रख रहे हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि "हैदराबाद पुलिस का शानदार कार्य, हम आपको सलाम करते हैं।" 

साइना ने इस एनकाउंटर को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया। साइना के अलावा भी कई बड़ी हस्तियों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। देश के अधिकतर लोगों ने इम मामले पर पुलिस का समर्थन किया है। हाालांकि, कई राजनेताओं ने इस मामले को लेकर चिंता भी जाहिर की है। नेताओं का कहना है कि कानून व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है, यह देश के हित में नहीं है। 

ये है पूरा मामला 
हैदराबाद में 27 नवंबर को वेटनरी डॉक्टर के साथ 4 आरोपियों ने दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। जिसमें पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जो कोर्ट के आदेश पर पुलिस रिमांड पर थे। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। इस बीच गुरुवार और शुक्रवार की दरिमायनी रात घटना के रिक्रिएशन के लिए पुलिस आरोपियों को घटना स्थल पर ले गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने भागने की कोशिश करते हुए हमला कर दिया। जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने आरोपियों का एकाउंटर कर दिया।    

PREV

Recommended Stories

Kumar Kushagra Team India: कौन हैं कुमार कुशाग्र? केएल राहुल की जगह टीम इंडिया में मिली एंट्री, जानें उनका क्रिकेट रिकॉर्ड
IND vs WI 5th T20: इंडिया-वेस्टइंडीज का 5वां टी20 मैच फ्री में कैसे देखें? जानें बेंगलुरु मैच का टाइम