साइना, सिंधू और प्रणय मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में, 34,35 और 36 तीनों ने 1-1 मिनट के अंतर में जीते मैच

Published : Jan 08, 2020, 08:54 PM IST
साइना, सिंधू और प्रणय मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में, 34,35 और 36 तीनों ने 1-1 मिनट के अंतर में जीते मैच

सार

एचएस प्रणय ने विश्व में दसवें नंबर के खिलाड़ी कैंटा सुनेयामा को हराकर महिला शटलर पीवी सिंधू और साइना नेहवाल के साथ बुधवार को यहां मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया।


कुआलालंपुर. एचएस प्रणय ने विश्व में दसवें नंबर के खिलाड़ी कैंटा सुनेयामा को हराकर महिला शटलर पीवी सिंधू और साइना नेहवाल के साथ बुधवार को यहां मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व में 26वें नंबर के प्रणय ने पहले दौर के मैच में केवल 34 मिनट में सुनेयामा को 21-9, 21-17 से पराजित किया।

प्रणय को हालांकि गुरुवार को दूसरे दौर में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा का सामना करना होगा जो बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं। मोमोटो ने एक अन्य भारतीय पारूपल्ली कश्यप को 43 मिनट में 21-17, 21-16 से हराया। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत और किदाम्बी श्रीकांत को हालांकि पुरुष एकल से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

मौजूदा विश्व चैंपियन और छठी वरीय सिंधू ने पहले दौर में रूस की येवगेनिया कोसेत्सकाया को सिर्फ 35 मिनट में 21-15, 21-13 से हराया। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने बेल्जियम की लियाने टेन को सिर्फ 36 मिनट में 21-15 21-17 से हराया। ये दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने सामने थीं। सिंधू और साइना दोनों पिछले कुछ समय से खराब फार्म से जूझ रही थी और कई टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं थीं।

इससे पहले प्रणीत को इस सुपर 500 टूर्नामेंट के पहले दौर में डेनमार्क के रासमुस गेमके के खिलाफ 11-21 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। श्रीकांत को दूसरे वरीय चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन के खिलाफ सिर्फ 30 मिनट में 17-21 5-21 से हार का सामना करना पड़ा था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका