शादी करने जा रही 'दंगल गर्ल' की बहन, दुनिया के नंबर वन पहलवान को दे बैठीं दिल

Published : Aug 09, 2019, 04:11 PM ISTUpdated : Aug 09, 2019, 04:29 PM IST
शादी करने जा रही 'दंगल गर्ल' की बहन, दुनिया के नंबर वन पहलवान को दे बैठीं दिल

सार

दंगल गर्ल और नेशनल रेसलिंग चैंपियन रह चुकी संगीता फोगाट दुनिया के नंबर वन पहलवान बजरंग पुनिया से जल्द शादी करेंगी। दोनों 2020 में होने वाले टोक्यों ओलंपिक के बाद 7 फेरे लेंगे। संगीता फोगाट बबिता और विनेश फोगाट की छोटी बहन हैं। 

नई दिल्ली. दंगल गर्ल और नेशनल रेसलिंग चैंपियन रह चुकी संगीता फोगाट दुनिया के नंबर वन पहलवान बजरंग पुनिया से जल्द शादी करेंगी। दोनों 2020 में होने वाले टोक्यों ओलंपिक के बाद 7 फेरे लेंगे। संगीता फोगाट बबिता और विनेश फोगाट की छोटी बहन हैं। वह कई नेशनल इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। गीता फोगाट की शादी भी पहलवान पवन कुमार से हुई है। वहीं विनेश फोगाट पहलवान सोमवीर राठी से शादी हो चुकी है। साथ ही  बबिता फोगाट का भी पहलवान विवेक सुहाग से रिश्ता पक्का हो चुका है।

दोनों के परिवार ने दे दी मंजूरी
बजरंग और संगीता के परिवार के लोगों ने दोनों के रिश्ते की मंजूरी दे दी है। जहां बजरंग इस समय ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हैं तो वहीं संगीता नेशनल कैंप में प्रैक्टिस कर रही हैं। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित संगीता के पिता कोच महावीर फोगाट ने दोनों की शादी की खबर की पुष्टी कर दी है। उन्होंने कहा- ' दोनों परिवारों के बीच अच्छे रिश्ते हैं। मैं बच्चों के लिए बहुत खुश हूं। शादी की तारीख टोक्यों ओलंपिक के बाद तय की जाएगी। 

फोगाट बहनों पर बन चुकी है फिल्म
संगीता की दोनों बड़ी बहन बबीता और गीता फोगाट पर दंगल नाम की फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म में महावीर फोगाट की भूमिका अमिर खान ने निभाई थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म फोगाट परिवार की बेटियों पर फोकस थी। फिल्म की कहानी एक पिता के सपने के इर्द गिर्द घूमती है। 

PREV

Recommended Stories

Asian Games: एशियन गेम्स में भारत की मेडल बरसात, 37 पहुंची संख्या, PM मोदी ने दी खिलाड़ियों को बधाई
Ind vs WI Live Streaming: मुफ्त में कब-कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज का रोमांचक मुकाबला