सेना की ट्रेनिंग के दौरान सारे पर्सनल काम खुद कर रहे धोनी, अब आया नया फोटो सामने

Published : Aug 08, 2019, 10:50 AM ISTUpdated : Aug 08, 2019, 11:44 AM IST
सेना की ट्रेनिंग के दौरान सारे पर्सनल काम खुद कर रहे धोनी, अब आया नया फोटो सामने

सार

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें धोनी सेना का उत्साह बढ़ाते नजर आ रहे हैं। धोनी वीडियो में वालीवॉल खेलने से लेकर जूते पालिश करते नजर आए। धोनी 106 टीए बटालियन के मानद कर्नल साल 2011 में सम्मानित किये गए थे।   

श्रीनगर. इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें धोनी सेना का उत्साह बढ़ाते नजर आ रहे हैं। धोनी वालीवॉल खेलने से लेकर जूते पालिश करते नजर आए।

धोनी 106 टीए बटालियन के मानद कर्नल साल 2011 में सम्मानित किये गए थे। वर्ल्डकप से लौटने के बाद उन्होंने पिछले दिनों कश्मीर में ड्यूटी करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद सेना ने उन्हें इसकी अनुमति दी थी। वे 15 अगस्त तक सेना के साथ रहेंगे।  उनकी पोस्टिंग अवंतीपोरा में हुई है। जिस कमरे में माही रह रहे हैं, उसमें दस फुट का एक बेड भी लगा है। वह अपना पर्सनल काम खुद कर रहे हैं। साथ ही सेना के अधिकारियों को अपने कामकाज की रिपोर्ट भी दे रहे हैं। 


 

 

धोनी का सेना के साथ वालीवॉल खेलते भी वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इसमें धोनी सेना के जवान के साथ मैच के दौरान सर्विस मारते नजर आ रहे हैं।

धोनी वीडियो में मुकेश का हिट गाना, मैं पल दो पल का शायर हूं भी गाते नजर आ रहे हैं।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th April 2026: KKR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 25वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच