वापसी के बाद सानिया ने किया कमाल, पहले ही टूर्नामेंट में जीता खिताब, ईनाम में मिले इतने लाख

Published : Jan 18, 2020, 05:40 PM ISTUpdated : Jan 18, 2020, 05:46 PM IST
वापसी के बाद सानिया ने किया कमाल, पहले ही टूर्नामेंट में जीता खिताब, ईनाम में मिले इतने लाख

सार

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने वापसी के बाद पहले ही टूर्नामेंट में खिताब जीतकर शानदार वापसी का एलान किया है। दो साल बाद कोर्ट में वापसी कर रही भारतीय स्टार ने 1 घंटे 21 मिनट में खिताबी जीत दर्ज की। पूर्व नंबर एक जोड़ी सानिया और नादिया किचेनोक ने दूसरी सीड जोड़ी पेंग शुहाई और झांग शुहाई को 6-4, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

होबार्ट. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने वापसी के बाद पहले ही टूर्नामेंट में खिताब जीतकर शानदार वापसी का एलान किया है। दो साल बाद कोर्ट में वापसी कर रही भारतीय स्टार ने 1 घंटे 21 मिनट में खिताबी जीत दर्ज की। पूर्व नंबर एक जोड़ी सानिया और नादिया किचेनोक ने दूसरी सीड जोड़ी पेंग शुहाई और झांग शुहाई को 6-4, 6-4 से हराकर होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय खिलाड़ी ने दो साल के लिए मैटरनिटी लीव ली थी। सानिया ने 2018 में बेटे इजहान को जन्म दिया था। इसी समय से सानिया कोर्ट से दूर थी।  

पिछले दो सालों में यह सानिया का पहला खिताब है। उन्होंने अपने करियर में कुल 42 युगल खिताब जीते हैं। नादिया ने पांचवी बार कोई युगल खिताब जीता है। ग्रैंडसेलैम की बात करें तो भारतीय खिलाड़ी इससे पहले भी तीन ग्रैंडस्लैम जीत चुकी हैं। इस जीत के बाद सानिया और नादिया की विजेता जोड़ी को 9.65 लाख रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले हैं। उनकी रैंकिंग में भी 280 पॉइंट का सुधार हुआ है। 

मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर किया था कमाल 
सानिया मिर्जा ने 2015 में विंबल्डन और अमरीकी ओपन का खिताब जीता था। उस समय उनकी जोड़ी मार्टिना हिंगिस के साथ थी। इसके बाद ही सानिया ने 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीता था। 2017 में चाइना ओपन उनका आखिरी टूर्नामेंट था। इस टूर्नामेंट में वो सेमीफाइनल में बाहर हो गई थी। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स