सानिया की जगह भर रही हैं उनकी साथी नाडिया, बोपन्ना के साथ दूसरे दौर में बनाई जगह

Published : Jan 25, 2020, 08:30 PM IST
सानिया की जगह भर रही हैं उनकी साथी नाडिया, बोपन्ना के साथ दूसरे दौर में बनाई जगह

सार

भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नाडिया किचेनोक ने आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश किया। 

मेलबर्न. भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नाडिया किचेनोक ने आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश किया। बोपन्ना और नाडिया की जोड़ी ने शुरूआती दौर में अमेरिका के आस्टिन क्रेजिसेक और यूक्रेन की लिडमिला किचेनोक की जोड़ी को एक घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5 4-6 10-6 से हराया।

अब इस भारतीय-यूक्रेनी जोड़ी का सामना दूसरे दौर में रविवार को ब्राजील के ब्रूनो सोरेस और अमेरिका की निकोल मेलिचार की जोड़ी से होगा जिन्होंने जर्मनी के एंड्रियास मीस और पोलैंड की एलिस्का रोसोल्स्का की जोड़ी को 6-2 6-4 से शिकस्त दी।

सानिया की जगह उनकी जोड़ीदार को बनाया साथी 
बोपन्ना को हमवतन सानिया मिर्जा से जोड़ी बनानी थी लेकिन उन्हें पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट से हटना पड़ा। इसके बाद बोपन्ना ने नाडिया के साथ अपनी जोड़ी बनाई। अनुभवी लिएंडर पेस भी येलेना ओस्टापेंको के साथ मिश्रित युगल में भाग ले रहे हैं और रविवार को शुरूआती दौर का मैच खेलेंगे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

IND vs WI 2nd T20 Live Streaming: मुफ्त में कहां-कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच
IND vs WI 2nd T20: भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 आज, मैच से पहले कैसी है पिच? मौसम अपडेट-प्लेइंग XI