वापसी के बाद दूसरे ही टूर्नामेंट में चोटिल हुई सानिया, चाइनीज जोड़ी के खिलाफ नहीं खेल पाई पूरा मैच

Published : Jan 23, 2020, 05:18 PM IST
वापसी के बाद दूसरे ही टूर्नामेंट में चोटिल हुई सानिया, चाइनीज जोड़ी के खिलाफ नहीं खेल पाई पूरा मैच

सार

मैटरनिटी लीव के बाद टेनिस कोर्ट पर लौटी सानिया मिर्जा पहले ग्रैंडस्लैम के शुरूआती दौर से ही बाहर हो गई जब चोट के कारण महिला युगल पहले दौर का मैच उन्हें बीच में छोड़ना पड़ा ।

मेलबर्न. मैटरनिटी लीव के बाद टेनिस कोर्ट पर लौटी सानिया मिर्जा पहले ग्रैंडस्लैम के शुरूआती दौर से ही बाहर हो गई जब चोट के कारण महिला युगल पहले दौर का मैच उन्हें बीच में छोड़ना पड़ा । सानिया और यूक्रेन की नादिया किचेनोक ने पिछले सप्ताह ही होबार्ट इंटरनेशनल युगल खिताब जीता था । दोनों चीन की शिंयुआन हान और लिन झू से 2 . 6, 0 . 1 से पीछे चल रहे थे जब सानिया ने कोर्ट छोड़ा ।

दूसरे सेट में ही हुई बाहर 
अभ्यास के दौरान सानिया के दाहिने पैर में चोट लगी है । वह दो साल बाद टेनिस कोर्ट पर लौटी है । सानिया और किचेनोक 2 . 4 से पीछे चल रहे थे जब चीनी टीम ने सानिया की सर्विस तोड़ी और सेट जीत लिया । सानिया को पहले सेट के बाद मेडिकल टाइम आउट लेना पड़ा । दूसरे सेट के पहले ही गेम में उनकी सर्विस टूटी और वह आगे खेल नहीं सकी ।

उन्हें मिश्रित युगल से भी नाम वापिस लेना पड़ा जिसमें उन्हें रोहन बोपन्ना के साथ खेलना था ।

अभी भी बरकरार है भारतीय चुनौती 
मिश्रित युगल में भारत की चुनौती लिएंडर पेस पेश करेंगे जो 2017 फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको के साथ खेलेंगे । उन्हें पहले दौर में स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी स्टोर्म सैंडर्स और मार्क पोलमैंस से खेलना है ।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच