बेटे संग पेरिस में इंजॉय कर रही सानिया मिर्जा, देखें दोनों की क्यूट फोटोज

Published : Jun 02, 2022, 02:12 PM IST
बेटे संग पेरिस में इंजॉय कर रही सानिया मिर्जा, देखें दोनों की क्यूट फोटोज

सार

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें को अपने बेटे इजहान मलिक के साथ पेरिस में एफिल टावर टावर घूमने पहुंचीं।

स्पोर्ट्स डेस्क: हाल ही में फ्रेंच ओपन (French open tenis) के तीसरे दौर में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। जिसके बाद वह अपने बेटे इजहान मलिक (izhaan Malik) के साथ पेरिस के एफिल टावर पहुंची। जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें वे अपने बेटे संग मौज मस्ती करती नजर आ रही हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं सानिया मिर्जा और उनके बेटे की यह तस्वीरें...

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं। अपने टूर्नामेंट की तस्वीरें शेयर करने के साथ ही गुरुवार को उन्होंने अपने बेटे संग चिल करती तस्वीरें शेयर की है। इसमें सानिया और उनका बेटा इजहान मलिक पेरिस के मशहूर एफिल टावर को देखने पहुंचे। इन तस्वीरों में सानिया और उनका बेटा बेहद ही क्यूट लग रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है और 5 घंटे के अंदर ही 47 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

बता दें कि सानिया अक्सर अपने बेटे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अभी कुछ समय पहले उन्होंने अपने बेटे के साथ टेनिस कोर्ट पर अपनी फोटो शेयर की थी। इस समय वो फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन का हिस्सा थी। लेकिन महिला युगल के तीसरे स्टेज में हारकर भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी चेक साथी लूसी ह्रेडेका टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। इस मैच में उन्हें अमेरिका की कोको गौफ और जेसिका पेगुला ने 6-4, 6-3 से हरा दिया था।

यह भी पढ़ें- रॉयल वाइट कलर की शेरवानी और लहंगे में नजर आए दीपक और उनकी दुल्हनिया, देखें उनकी शादी की 12 तस्वीरें

देखें दीपक और जया की मेहंदी की तस्वीरें, नीले रंग की ड्रेस में गजब की खूबसूरत लग रही क्रिकेटर की दुल्हनिया

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स