कोरोना के खिलाफ लड़ रहे लोगों के लिए सानिया ने जुटाए 1.25 करोड़, पाकिस्तान में भी हो रही तारीफ

Published : Mar 31, 2020, 01:22 PM IST
कोरोना के खिलाफ लड़ रहे लोगों के लिए सानिया ने जुटाए 1.25 करोड़, पाकिस्तान में भी हो रही तारीफ

सार

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों के लिए 1.25 करोड़ रुपए इकट्ठे किए हैं। इन पैसों से जरूरतमंद लोगों को जरूरी सामान दिया जाएगा। सानिया आगे भी पैसा जुटाती रहेंगी और जरूरतमंद लोगों की मदद करती रहेंगी। 

नई दिल्ली. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों के लिए 1.25 करोड़ रुपए इकट्ठे किए हैं। इन पैसों से जरूरतमंद लोगों को जरूरी सामान दिया जाएगा। सानिया आगे भी पैसा जुटाती रहेंगी और जरूरतमंद लोगों की मदद करती रहेंगी। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया है। इस बीच रोजाना काम करके खाने वालों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है और वो अपने भोजन पानी का जुगाड़ नहीं कर पा रहे हैं। इन्हीं लोगों के लिए सानिया मिर्जा पैसा जुटा रही हैं और इनकी मदद कर रही हैं। उनके इस काम की पाकिस्तान में भी तारीफ हो रही है। 

सानिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जरूरतमंद लोगों की फोटो शेयर करते हुए लिखा "पिछले हफ्ते मैने एक टीम के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों की कुछ मदद करने की कोशिश की। हमने हजारों परिवारों को खाना खिलाया और एक हफ्ते के अंदर 1.25 करोड़ रुपये इकट्ठे किए। इससे लगभग 1 लाख लोगों की मदद की जाएगी। यह एक लंबे समय तक चलने वाली प्रक्रिया है और हम सब ऐसे समय में साथ हैं।"

पाकिस्तान में भी हो रही तारीफ 
सानिया के इस प्रयास की तारीफ पाकिस्तान में भी हो रही है। संकट के समय में उनके इस सराहनीय प्रयास की लोग तारीफ कर रहे हैं। इस बीच उनके एक फैन ने लिखा कि आप महान खिलाड़ी ही नहीं, आप दिल से भी महान हैं। सभी लोग उनके इस प्रयास की तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि इस संकट की घड़ी में वो सबके साथ हैं। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स