सेरेना विलियम्स का अब बड़ी बहन वीनस से होगा मुकाबला, 6 महीने बाद जीत के साथ की वापसी

Published : Aug 13, 2020, 03:19 PM IST
सेरेना विलियम्स का अब बड़ी बहन वीनस से होगा मुकाबला, 6 महीने बाद जीत के साथ की वापसी

सार

दोनों बहनों के बीच अब तक 30 मैच हो चुके हैं। इसमें से 18 सेरेना ने तो 12 वीनस ने जीते हैं। दोनों के बीच 2018 के यूएस ओपन में पिछला मुकाबला हुआ था। तब टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में सेरेना ने वीनस को 6-1, 6-2 से मात दी थी।

स्पोर्ट्स डेस्क । सेरेना विलियम्स ने 6 महीने बाद टेनिस कोर्ट में शानदार वापसी की है। केंटकी में कोरोना के बाद खेले जा रहे डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट के पहले राउंड में उन्होंने हमवतन बर्नाडा पेरा को 4-6, 6-4,6-1 से हराया। वहीं, 7 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता वीनस ने पहले राउंड में विक्टोरिया अजारेंका को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। अब दूसरे राउंड में सेरेना विलियम्स का सामना पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 और अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स से होगा।

सेरेना का वीनस पर पलड़ा भारी
दोनों बहनों के बीच अब तक 30 मैच हो चुके हैं। इसमें से 18 सेरेना ने तो 12 वीनस ने जीते हैं। दोनों के बीच 2018 के यूएस ओपन में पिछला मुकाबला हुआ था। तब टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में सेरेना ने वीनस को 6-1, 6-2 से मात दी थी।

सेरेना ने कही ये बातें
कोरोना के बाद पहले डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत करने पर सेरेना काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं, तो मैं काफी अच्छी प्रैक्टिस कर रही थी। लेकिन यहां मुझे लय हासिल नहीं हो पा रही थी। इसके बाद मैंने खुद से कहा सेरेना जैसा प्रैक्टिस में खेल रही थी, वैसा ही यहां भी खेलो। मुझे विश्वास था कि अगर मैंने हिम्मत नहीं हारी तो नतीजा बेहतर आएगा।

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका