एक ही खिलाड़ी से हार गई सिंधू और साइना, इंडोनेशिया मास्टर्स में भारत की चुनौती खत्म

Published : Jan 16, 2020, 10:37 PM IST
एक ही खिलाड़ी से हार गई सिंधू और साइना, इंडोनेशिया मास्टर्स में भारत की चुनौती खत्म

सार

दुनिया की छठे नंबर की सिंधू का गुरूवार के मैच से पहले 14वीं रैंकिंग की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ जीत का रिकार्ड 4-2 था। ताकाहाशी ने दूसरे दौर में एक और शीर्ष भारतीय साइना नेहवाल को हराया था।

जकार्ता. विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू को यहां महिला एकल क्वार्टरफाइनल में जापान की सयाका ताकाहाशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा जिससे गुरूवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। सिंधू ने एक गेम की बढ़त गंवा दी और एक घंटे छह मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-16 16-21 19-21 से हार गयीं।

ताकाहाशी ने खत्म की भारतीय चुनौती 
दुनिया की छठे नंबर की सिंधू का गुरूवार के मैच से पहले 14वीं रैंकिंग की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ जीत का रिकार्ड 4-2 था। ताकाहाशी ने दूसरे दौर में एक और शीर्ष भारतीय साइना नेहवाल को हराया था। सिंधू की इस हार से बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी खत्म हो गयी।

विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत, किदाम्बी श्रीकांत और सौरभ वर्मा बुधवार को दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे।

भारतीय खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन जारी 
इस तरह भारतीय खिलाड़ियों की खराब फार्म जारी रही जो पिछले हफ्ते मलेशियाई मास्टर्स से भी शुरू में ही बाहर हो गये थे। सिंधू और साइना कुआलांलपुर में क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी लेकिन पुरूष एकल खिलाड़ी दूसरे दौर की बाधा पार नहीं कर पाये।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।) 
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच