Pro League Games: स्पेन के खिलाफ पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा भारत, 20 सदस्यीय टीम में युवा सुखजीत भी शामिल

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को युवा फॉरवर्ड सुखजीत सिंह के रूप में एक नए चेहरे के साथ 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। पंजाब के इस युवा खिलाड़ी को बेंगलुरु में आयोजित पहली हॉकी इंडिया सीनियर इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2021 के दौरान एक प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद कोर ग्रुप में चुना गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 22, 2022 9:08 AM IST / Updated: Feb 22 2022, 02:39 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: एफआईएच प्रो हॉकी लीग गेम्स (FIH Pro Hockey League Games) के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men's Hockey Team) की घोषणा कर दी गई है। भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) करेंगे, जबकि ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ हरमनप्रीत सिंह उपकप्तान होंगे। टीम 26 और 27 फरवरी को प्रो लीग मैचों में स्पेन हॉकी टीम (Spain Hockey Team) से भिड़ने वाली है।

हॉकी इंडिया (Hockey India) ने मंगलवार को युवा फॉरवर्ड सुखजीत सिंह के रूप में एक नए चेहरे के साथ 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। पंजाब के इस युवा खिलाड़ी को बेंगलुरु में आयोजित पहली हॉकी इंडिया सीनियर इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2021 के दौरान एक प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद कोर ग्रुप में चुना गया है।

Latest Videos

स्पेन के खिलाफ डबल-हेडर के लिए 20 सदस्यीय टीम में गोलकीपिंग के दिग्गज पीआर श्रीजेश, मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद, जसकरण सिंह और फारवर्ड शिलानंद लाकड़ा भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कृष्ण बहादुर पाठक, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह और दिलप्रीत सिंह को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह दी गई है। 

यह भी पढ़ें: विराट के फैन होने के नाते आपको जरूर पड़ना चाहिए युवराज सिंह का लिखा यह पत्र, पढ़कर दिल हो जाएगा बाग-बाग

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हेड कोच ग्राहम रीड ने कहा, "स्पेन एक नए कोच के मार्गदर्शन में भारत का दौरा कर रहा है। इंग्लैंड से हारने के बाद स्पेन टीम बेहतर प्रदर्शन करने के लिए इच्छुक होगी। टीम भारत के खिलाफ पूरी ताकत से खेलना चाहेगी, इसलिए हमारी टीम को संभलकर खेलना होगा और अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।" 

ग्राहम रीड ने आगे कहा, "हमने इस हफ्ते स्पेन से खेलने के लिए एक संतुलित टीम का चुनाव किया गया है। हम भुवनेश्वर में घर में खेलने के लिए उत्सुक हैं। इसमें एक और नए स्ट्राइकर सुखजीत सिंह शामिल हैं, जिन्होंने पिछले महीने चयन शिविर के दौरान प्रभावित किया था और कोर के संभावितों का समूह में चयन के बाद से वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं।" 

यह भी पढ़ें: पत्रकार द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में रिद्धिमान साहा का बड़ा बयान, BCCI को लेकर भी कही अहम बात

भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश और सूरज करकेरा।

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, मनदीप मोर, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह और दीपसन टिर्की।

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, जसकरण सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा और आकाशदीप सिंह।

फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, शिलानंद लकड़ा, सुखजीत सिंह और अभिषेक। 

अतिरिक्त खिलाड़ी : कृष्ण बहादुर पाठक, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह और दिलप्रीत सिंह।

यह भी पढ़ें: 

पाक में 'नापाक' खेल, Pakistan Super League में मैच के दौरान बॉलर ने साथी खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़, देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर खुलेआम ये क्या करने लगे युवी पाजी, गैस कांड कर इंस्टाग्राम पर मढ़ दिया पूरा दोष

जल्द टकराने वाली हैं विश्व क्रिकेट की दो सबसे मजबूत टीमें, 24 साल बाद आयोजित होगा ऐतिहासिक दौरा

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका