IPL Nilami 2022: ऑक्शन में इस बार राजस्थान के कई खिलाड़ी, किसी ने घर-घर बांटे अखबार, तो कोई है ड्राइवर का बेटा

IPL Nilami 2022 के इस ऑक्शन में राजस्थान से भी 10 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हैं। पिछले आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान के 6 खिलाड़ियों में से सिर्फ एक को खरीददार मिला था। इस बार किस खिलाड़ी की किस टीम में चयन होता है, यह अलग बात है। लेकिन इन खिलाड़ियों में से कुछ प्लेयर्स की लाइफ संघर्षों से भरी रही है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2022 11:00 AM IST

जयपुर. इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) की मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है। जिसमें क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लग रही है। इस ऑक्शन में राजस्थान के भी 10 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हैं। पिछले आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान के 6 खिलाड़ियों में से सिर्फ एक को खरीददार मिला था। किस खिलाड़ी की किस टीम में चयन होता है, यह अलग बात है। लेकिन इन खिलाड़ियों में से कुछ प्लेयर्स की लाइफ संघर्षों से भरी रही है। क्रिकेट खेलने का इनमें इतना जुनून है कि कोई इसके लिए घर-घर अखबार बांट चुका है तो कोई ट्रक ड्राइवर का बेटा है।

रवि बिश्नोई के लगी थी 4 करोड़ रुपए की बोली
दरअसल, सबसे पहले हम बात करते हैं जोधपुर के क्रिकेटर रवि बिश्नोई की। जिनको  IPL 2022 में नई टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले ही खरीद लिया था। उनके लिए लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 4 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। वह इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। वहीं आईपीएल के इस साल के ऑक्शन में राजस्थान के अधिकतर खिलाड़ियों की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें:- IPL Nilami 2022: KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा श्रेयस अय्यर, क्‍या कप्‍तान तलाश हुई खत्‍म

धौलपुर के तनवीर उल हक भी इस ऑक्शन में...
अब हम बात करते हैं क्रिकेट को अपना सब कुछ मानने वाले धौलपुर के तनवीर उल हक की, जिनका एक ही सपना है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना चहाते हैं। इस वक्त वो राजस्थान टीम के लिए खेलते हैं। वे लेफ्ट हैंड मीडियम पेसर हैं। तनवीर ने अब तक के करियर में प्रथम श्रेणी के 38, ए श्रेणी के 15 और टी-20 के 18 मैच खेले हैं। हालांकि वह इस दौरान कई राज्यों के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

क्रिकेट के लिए घर-घर जाकर बांटे अखबार
बता दें कि तनवीर उल हक के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं हैं। तनवीर ने अपना सपना पूरा करने और क्रिकेट खेलने के लिए घर-घर जाकर अखबार तक बांटे हैं। अखबार बांटकर जो पैसा आता था उससे वह अपने लिए बैट और बॉल खरीदते थे। बता दें कि तनवीर ने साल 2015 में जयपुर में पंजाब की टीम के साथ खेले गए मैच से क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें:- IPL Nilami 2022: UEFA से करीब 3.5 गुना ज्‍यादा अमीर है भारत की Indian Premier League

ट्रक ड्राइवर का बेटा पंजाब किंग्स के लिए खेल चुका।
अब हम बात करते हैं धौलपुर की एक और क्रिकेटर तजिंदर सिंह ढिल्लन की, जिनके लिए भी क्रिकट सब कुछ है। वह एक ट्रक ड्राइवर के बेटे हैं। वह दो साल पहले पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। इसके लिए उन्हें 20 लाख रुपए मिले थे। हालांकि इस बार भी इस ऑक्शन में उनका नाम है। पिछली साल उनको किसी ने नहीं खरीदा था, वह ऑफ स्पिनर के साथ अच्छे बल्लेबाज भी हैं।

इस साल के ऑक्शन में सबसे महंगा बिका ये खिलाड़ी
आईपीएल के इस साल के ऑक्शन में राजस्थान के अधिकतर खिलाड़ियों की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। वहीं IPL मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर अब तक सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ में खरीदा है। वह इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते थे। लेकिन अब कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे।

ये भी पढ़ें- जानें कौन हैं IPL 2022 के करोड़पति खिलाड़ी: श्रेयस को KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा, शिखर धवन की जेब में 8.25 c

ऑक्शन में  राजस्थान के भी 10 से ज्यादा खिलाड़ी
बता दें कि IPL 2022 का मेगा ऑक्शन में  राजस्थान के भी 10 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हैं। जिसमें तनवीर उल हक, आकाश सिंह, मानव सुथार, अभिजीत तोमर, शुभम शर्मा, अशोक शर्मा, रवि शर्मा, तजिंदर ढिल्लन, शुभम गरवाल, साहिल दिवान, दीपक चाहर, राहुल चाहर, महिपाल लोमरोर, कमलेश नागरकोटी, अनिकेत चौधरी और अजीत गुप्ता शामिल हैं। नागौर के महिपाल लोमरोड़ का तय माना जा रहा है, क्योंकि वह एक अच्छे ऑलराउंडर हैं। वे दिल्ली डेयरडेविल्स से एक और राजस्थान रॉयल्स से 4 सीजन खेल चुके हैं। 

IPL Nilami 2022: KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा श्रेयस अय्यर, क्‍या कप्‍तान तलाश हुई खत्‍म

Share this article
click me!