इस खिलाड़ी ने सिर्फ 11 मिनट में दाग दिए तीन गोल, लगाई सीजन की दूसरी हैट्रिक

Published : Oct 23, 2019, 05:05 PM IST
इस खिलाड़ी ने सिर्फ 11 मिनट में दाग दिए तीन गोल, लगाई सीजन की दूसरी हैट्रिक

सार

स्टर्लिंग ने मध्यांतर के बाद 11 मिनट में तीन गोल दागकर सिटी की 5-1 से जीत सुनिश्चित की। उनकी सत्र की यह दूसरी हैट्रिक है।  

मैनचेस्टर. रहीम स्टर्लिंग की 11 मिनट में दागी हैट्रिक की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने मंगलवार को चैंपियन्स लीग में अटलांटा को 5-1 से हरा दिया। रुस्लान मालिनोवस्की ने पहले हाफ में ही पेनल्टी पर गोल दागकर अटलांटा को बढ़त दिला दी लेकिन इतिहाद स्टेडियम में सर्जियो एगुएरो ने मध्यांतर से पहले दो गोल दागकर सिटी को 2-1 से आगे कर दिया।

स्टर्लिंग ने एगुएरो के दोनों गोल में मदद की। स्टर्लिंग ने मध्यांतर के बाद 11 मिनट में तीन गोल दागकर सिटी की 5-1 से जीत सुनिश्चित की। उनकी सत्र की यह दूसरी हैट्रिक है।

ग्रुप सी में सिटी की यह लगातार तीसरी जीत है और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही है। टीम ने दूसरे स्थान पर चल रहे डाइनेमो जागरेब पर पांच अंक की बढ़त बना रखी है जबकि तीन मैच बचे हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका