AIFF: मैदान पर दुर्व्यवहार के लिए तीन खिलाड़ी निलंबित, अगले फैसले तक नहीं खेल सकेंगे मैच

Published : Nov 24, 2019, 06:25 PM IST
AIFF: मैदान पर दुर्व्यवहार के लिए तीन खिलाड़ी निलंबित, अगले फैसले तक नहीं खेल सकेंगे मैच

सार

एफसी गोवा के सेमिनलेन डोंगेल और ह्यूगो बोमोस को नार्थईस्ट यूनाईटेड के डिफेंडर काई हीयरिंग्स को निलंबित किया गया है।

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने एक नवंबर को गुवाहाटी में एफसी गोवा और नार्थईस्ट यूनाईटेड के बीच मुकाबले के दौरान दुर्व्यवहार के लिए तीन खिलाड़ियों को निलंबित किया है।

एफसी गोवा के सेमिनलेन डोंगेल और ह्यूगो बोमोस को नार्थईस्ट यूनाईटेड के डिफेंडर काई हीयरिंग्स को निलंबित किया गया है।

 बोमोस को दो और डोंगेल को तीन मैचों से किया गया निलंबित 

डोंगेल को तीन मैचों के लिए निलंबित किया गया है जिसमें से एक मैच की सजा वह नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के खिलाफ लाल कार्ड के कारण पहले ही भुगत चुके हैं। मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ उसी की सरजमीं पर हुए मुकाबले से बाहर रहे डोंगेल अब एफसी गोवा के घरेलू मैदान पर जमशेदपुर एफसी के खिलाफ मैच और केरल ब्लास्टर के खिलाफ उसी के मैदान पर होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। बोमोस को दो मैचों के लिए निलंबत किया गया है और वह एफसी गोवा के अगले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

इसी तरह नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के नीदरलैंड के डिफेंडर हीयरिंग्स को भी दो मैचों के लिए निलंबित किया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका