Tokyo Olympics 2020: सेमीफाइनल हारी पुरुष हॉकी टीम, PM ने कहा- टीम पर गर्व है हार-जीत जीवन का हिस्सा

Published : Aug 03, 2021, 08:47 AM ISTUpdated : Aug 03, 2021, 08:53 AM IST
Tokyo Olympics 2020: सेमीफाइनल हारी पुरुष हॉकी टीम, PM ने कहा- टीम पर गर्व है हार-जीत जीवन का हिस्सा

सार

भारत और बेल्जियम के बीच खेल गए मैच को प्रधानमंत्री मोदी ने भी देखा। बेल्जियम की टीम ने मैच की शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया। मैच के आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम कोई गोल नहीं कर पाई। 

टोक्यो. टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में भारत और बेल्जियम के बीच हुए रोचक मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारत मौजूदा चैंपियन बेल्जियम से 5-2 से हारकर फाइनल के रेस से बाहर हो गया। बेल्जियम की टीम ने मैच की शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया। लेकिन भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए 7वें मिनट में गोल किया। भारत के लिए पहला गोल हरमनप्रीत ने किया। भारतीय टीम अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेगी।

 

 

मनदीप सिंह ने दिलाई बढ़त
मनदीप सिंह ने 8वें मिनट में शानदार बैकहैंड शॉट से फील्ड गोल किया। पहला क्वार्टर खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने बेल्जियम पर 2-1 की लीड बनाई। हालांकि 19वें मिनट में बेल्जियम को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया।

 

पीएम मोदी भी देख रहे थे मैच
भारत और बेल्जियम के बीच खेल गए मैच को प्रधानमंत्री मोदी ने भी देखा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- मैं Tokyo 2020 में भारत बनाम बेल्जियम का पुरुष हॉकी सेमीफाइनल देख रहा हूं। हमारी टीम और उनके कौशल पर गर्व है। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं! भारत की हार के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- हार-जीत तो जीवन का हिस्सा है। Tokyo 2020 पर हमारी पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और यही मायने रखता है। टीम को अगले मैच और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।

 

सीआरपीएफ के जवानों ने लगाए नारे
सीआरपीएफ जवानों ने जम्मू में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जवानों ने नारे लगाए। जीतेगा भाई जीतेगा, भारत जीतेगा, भारत माता की जय। 

PREV

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल