Tokyo Olympics 2020: दूसरे मैच में पुरूष हॉकी टीम की हार, ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से हराया

Published : Jul 25, 2021, 04:39 PM IST
Tokyo Olympics 2020: दूसरे मैच में पुरूष हॉकी टीम की हार, ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से हराया

सार

तीसरे क्वार्टर में भारत ने पहला गोल किया। उसने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने पहला गोल किया। यह भारत की इस ओलिंपिक में पहली हार है।

टोक्यो. टोक्यो ओलंपिक-2020 के मेडल राउंड के दूसरे दिन भारत को निराशा हाथ लगी है। पुरूष हॉकी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 7-1 से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत के खिलाफ पहले ही क्वार्टर में अपना खाता खोला। ऑस्ट्रेलिया ने यह गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया। भारतीय डिफेंस में चूक हुई और ऑस्ट्रेलिया ने इसका फायदा उठाया। 

दूसरे क्वार्टर में भी भारत खेल में पीछे रहा। ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करते हुए स्कोर 2-0 स्कोर किया और उसके बाद एक-एक करके ऑस्ट्रेलिया ने  6 गोल दागे।  दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने 3 गोल किए। 

तीसरे क्वार्टर में भारत ने किया गोल
तीसरे क्वार्टर में भारत ने पहला गोल किया। उसने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने पहला गोल किया। यह भारत की इस ओलिंपिक में पहली हार है।   

PREV

Recommended Stories

Asian Games 2026: भारत के खाते में अब तक कितने मेडल? पदक तालिका में देश किस नंबर पर
Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत का जलवा, तीरंदाजी और शूटिंग में जीते 4 गोल्ड