Tokyo Olympics 2020: पंजाब के 8 हॉकी प्लेयर्स को राज्य सरकार देगी 1 करोड़ कैश प्राइज

Published : Aug 05, 2021, 07:16 PM IST
Tokyo Olympics 2020: पंजाब के 8 हॉकी प्लेयर्स को राज्य सरकार देगी 1 करोड़ कैश प्राइज

सार

भारतीय हॉकी टीम ने ब्रांज के लिए हुए मुकाबले में जर्मनी की टीम को 5-4 से हराया है। भारत को हॉकी में मेडल करीब 41 साल बाद मिला है।

चंड़ीगढ़। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम पर इनाम की बारिश हो रही है। पंजाब सरकार ने हॉकी टीम में शामिल पंजाब के खिलाडि़यों को एक-एक करोड़ रुपये प्राइज देने का ऐलान किया है। पंजाब के खेलमंत्री राना गुरमीत सिंह सोढ़ी ने यह ऐलान किया है। भारतीय हॉकी टीम में कप्तान मनप्रीत सिंह के अलावा आठ खिलाड़ी अकेले पंजाब राज्य के ही हैं। 

भारत ने करीब 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीता है। मॉस्को ओलंपिक 1980 में भारतीय हॉकी टीम ने मेडल जीता था। 

ओलंपिक टीम में पंजाब के 8 हॉकी खिलाड़ी

टोक्यो ओलंपिक खेलने गई भारतीय हॉकी टीम में आठ खिलाड़ी पंजाब राज्य से हैं। इसमें कप्तान मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, समशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह और गुरजंत सिंह शामिल हैं। 

भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराया 

भारतीय हॉकी टीम ने ब्रांज के लिए हुए मुकाबले में जर्मनी की टीम को 5-4 से हराया है। भारत को हॉकी में मेडल करीब 41 साल बाद मिला है। इस जीत के बाद भारतीय हॉकी का पुराना स्वर्णिम युग वापस लौटता दिख रहा है। 

पंजाब सरकार अपने खिलाडि़यों के लिए खुश

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गर्व करने वाला ऐतिहासिक क्षण है। भारतीय खिलाडि़यों ने 41 साल मेडल जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। 

पंजाब ने गोल्ड जीतने पर सवा दो करोड़ के इनाम की घोषणा की थी

पंजाब ने ओलंपिक खेलने गए राज्य के खिलाडि़यों के लिए बड़ी धनराशि का ऐलान किया था। राज्य सरकार के खेल मंत्री राना गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा था कि खिलाड़ी अगर गोल्ड जीतते हैं तो सवा दो-सवा दो करोड़ रुपये इनाम में दिया जाएगा। हालांकि, सोढ़ी ने गुरुवार को ऐलान किया कि हॉकी टीम के पंजाब राज्य के सभी आठ खिलाडि़यों को एक-एक करोड़ रुपये इनाम में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों के आने पर ऐतिहासिक जश्न होगा। 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स