Tokyo Olympics 2020: मुक्केबाज विकास कृष्ण अपना मैच हारे, जापानी खिलाड़ी ने 5-0 से हराया

Published : Jul 24, 2021, 05:02 PM IST
Tokyo Olympics 2020: मुक्केबाज विकास कृष्ण अपना मैच हारे, जापानी खिलाड़ी ने 5-0 से हराया

सार

विकास पहले ही दौर में हार कर टोक्यो ओलिंपिक-2020 से बाहर हो गए हैं। उन्हें जापान के खिलाड़ी ने 5-0 से मात दी। विकास इस पूरे मैच में संघर्ष करते दिखाई दिए।  

टोक्यो. टोक्यो ओलंपिक के पुरुष वेल्टरवेट मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत के 29 वर्षीय विकास कृष्ण अपना मैच हार गए। कोकुगिकन एरीना में खेले गए मैच में जापान के ओकाज़ावा ने विकास कृष्ण को राउंड ऑफ 32 में 5-0 से हराया।  राउंड 1 में, सभी पांच जजों ने जापान के ओकाजावा को 10 अंक दिए, जबकि विकास कृष्ण को 9 अंक मिले जिसके बाद से वो मैच में पिछड़ते चले गए।

 

 

जापानी खिलाड़ी ने दूसरे राउंड में भी विकास को ज्यादा मौके नहीं दिए। उन्होंने अच्छे जैब और हुक का इस्तेमाल करते हुए विकास पर दबाव बनाया। हालांकि दूसरे राउंड के दौरान विकास को आंख के पास चोट भी लगी।

विकास पहले ही दौर में हार कर टोक्यो ओलिंपिक-2020 से बाहर हो गए हैं। उन्हें जापान के खिलाड़ी ने 5-0 से मात दी। विकास इस पूरे मैच में संघर्ष करते दिखाई दिए।  

PREV

Recommended Stories

IPL 2026: वर्ल्ड कप जीतते ही ईशान किशन-अभिषेक शर्मा को मिला तोहफा, सनराइजर्स हैदराबाद ने दी बड़ी जिम्मेदारी
Kuldeep-Vanshika Reception: कुलदीप से रूठी-रूठी नजर आईं वंशिका, वायरल हुई रिसेप्शन की PHOTO