टोक्यो पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- हमारी टीम का हर मेंबर चैंपियन है

Published : Sep 05, 2021, 06:10 PM IST
टोक्यो पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- हमारी टीम का हर मेंबर चैंपियन है

सार

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया, जिससे देश पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा। 

नई दिल्ली. टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- भारत ने जितने भी पदक जीते हैं, उसने हमारे दिलों को खुशी से भर दिया है। मैं खिलाड़ियों को निरंतर समर्थन देने के लिए हमारे एथलीटों के कोचों, सहयोगी स्टाफ और परिवारों की सराहना करना चाहता हूं। हम खेल में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपनी सफलताओं का निर्माण करने की आशा करते हैं।
 


पीएम मोदी ने पैरालंपिक गेम्स के समापन के बाद रविवार को ट्विटर पर लिखा, “भारतीय खेलों के इतिहास में टोक्यो पैरालंपिक की हमेशा एक खास जगह होगी। यह हर भारतीयों की याद से जुड़ा रहेगा और खिलाड़ियों की पीढ़ियों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। हमारे दल (टोक्यो पैरालंपिक) का हर सदस्य एक चैंपियन है और प्रेरणा का स्रोत है।”

इसे भी पढे़ं- Paralympics में भारत की सबसे बड़ी जीत: रियो में भेजे जितने खिलाड़ी, टोक्यो में जीते उतने ही मेडल

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया, जिससे देश पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा। इसमें बैडमिंटन खिलाड़ियों ने चार पदक जीते जिसमें दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

सफल आयोजन पर दी जापान को बधाई
पीएम मोदी ने टवीट कर कहा- इस ओलंपिक के दौरान असाधारण सेवा, हर एक चीज पर बारीकी से नजर रखने और एकजुटता के बहुत जरूरी संदेश फैलाने के लिए जापान के लोगों, खासकर टोक्यो और जापानी सरकार की प्रशंसा की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- पैरालंपिक के पदक वीरों की मेजबानी करेंगे PM Modi, खेल मंत्री ने दी जानकारी

पीएम ने सभी खिलाड़ियों से की थी बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को ट्वीट कर बधाई दी थी उसके बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों को फोन कर उनसे बातचीत करते हुए उन्हें  भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

PREV

Recommended Stories

Asian Games 2026: धोनी का रिकॉर्ड टूटा, हरमनप्रीत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स गोल्ड के साथ 8वीं फाइनल जीत
Asian Games 2026: भारत ने अब तक कितने मेडल जीते, जानें किन खिलाड़ियों ने दिलाए पदक