नोवाक जोकोविच ने लगातार तीसरी बार जीता विंबलडन, ये उनके करियर का 20वां ग्रैंड स्लैम

Published : Jul 11, 2021, 10:41 PM IST
नोवाक जोकोविच ने लगातार तीसरी बार जीता विंबलडन, ये उनके करियर का 20वां ग्रैंड स्लैम

सार

नोवाक जोकोविच ने  सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रोजर फेडरर और राफेल नडाल के साझा रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

स्पोर्ट्स डेस्क.  वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच ने छठी बार विम्बलडन खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में उन्होंने इटली के माटेओ बेरेटिनी को 6-7, 6-4, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। यह जोकोविच का 20वां ग्रैंड स्लैम है।

 

खिताबी मुकाबले में जोकोविच ने इटली के माटेओ बेरेटिनी को चार सेट तक चले मुकाबले में 6-7, 6-4,6-4, 6-3 से मात देकर छठी बार विंबलडन के पुरुष एकल खिताब पर कब्जा कर लिया है। नोवाक जोकोविच ने टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रोजर फेडरर और राफेल नडाल के साझा रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। तीनों के नाम अब 20-20 खिताब हो गए हैं। 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका