गुजरात के वडोदरा में मिनी ट्रक और ट्राले में भीषण भिड़ंत, 5 महिलाओं सहित 11 की मौत, मोदी ने जताया दु:ख

गुजरात के वडोदरा में बुधवार तड़के करीब 3 बजे मिनी ट्रक और ट्राले के बीच हुए भीषण हादसे में 5 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये लोग सूरत से प्रसिद्ध देवी स्थल पावागढ़ दर्शन करने निकले थे। हादसा नेशनल हाईवे पर वाघोडिया चौक के पास हुआ। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दु:ख व्यक्त किया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 18, 2020 5:08 AM IST / Updated: Nov 18 2020, 10:57 AM IST

वडोदरा, गुजरात. सूरत से प्रसिद्ध देवी स्थल पावागढ़ के लिए दर्शन को निकले लोगों का मिनी ट्रक एक ट्राले से टकरा गया। इस हादसे में 5 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।  हादसा नेशनल हाईवे पर वाघोडिया चौक के पास हुआ। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दु:ख व्यक्त किया है। हादसा बुधवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। घायलों को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग मदद को पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Latest Videos

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?