
गाजियाबाद. दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में गुरुवार को सीवर लाइन की सफाई करने एक-एक करके उतरे 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। आशंका है कि सीवर के अंदर जहरीली गैस बन गई होगी। बताया जाता है कि ये मजदूर बगैर किसी सुरक्षा उपकरणों के सफाई करने सीवर में उतरे थे। हादसे के बाद लोगों ने एक मजदूर का शव बाहर निकाला। हालांकि 4 मजदूरों को निकालने का कोई जोखिम नहीं उठा सका। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बाकी शव सीवर से बाहर निकलवाए। घटना होते ही ठेकेदार मौके से भाग गया।
एक-एक करके उतरे, लेकिन कोई ऊपर नहीं आया
चश्मदीदों के अनुसार, सबसे पहले एक युवक सीवर में उतरा था। काफी देर तक जब वो ऊपर नहीं आया, तो दूसरा मजदूर उसने देखने नीचे उतर गया। इस तरह एक-एक करके 5 मजदूर सीवर में उतरते गए। बाद में आशंका को देखते हुए लोगों ने उन्हें खोजने की कोशिश की।
घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की मदद की घोषणा की है। सीएम ने जल निगम के प्रबन्ध निदेशक को घटना की जांच करके रिपोर्ट दो दिनों में सौंपने का आदेश दिया है। मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जाते हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.